Baran : राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक आयोजित
ब्यूरो चीफ शिव कुमार शर्मा
बारां राजस्थान
बारां, 28 फरवरी। जिला कलक्टर नरेंद्र गुप्ता की अध्यक्षता में राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक मिनी सचिवालय सभागार में आयोजित हुई। बैठक में नए मतदाताओं के एनरोलमेंट के कार्य मे तेजी लाने, राजस्व न्यायालयों में लंबित प्रकरणों के निस्तारण में गति लाने के साथ भूमि आवंटन के प्रकरणों, अतिक्रमण के प्रकरण, राजस्व वसूली, पेंशन, अतिवृष्टि मुआवजा प्रकरणों के संबंध में विस्तृत चर्चा कर आवश्यक निर्देश प्रदान किए गए।
जिला कलक्टर ने कहा कि अधिकारी वर्ष 2023-24 की बजट घोषणाओं से संबंधित भूमि आवंटन के प्रस्ताव भूमि चिन्हित कर 7 दिवस में प्रस्तुत करते हुए आवश्यक औपचारिकताएं पूर्ण करना सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने आगामी त्यौहार के माहौल में कानून व्यवस्था दुरस्त बनाएं रखने के संबंध अधिकारियों को अपने स्तर पर शांति समिति की बैठक आयोजित करने एवं असमाजिक तत्वों को पाबंद करने के आदेश दिए। चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना से वंचित लोगों को जोड़ने के कार्य में तेजी लाने के आदेश दिए। अधिकारियों को मिड-डे मील, मुख्यमंत्री बाल गोपाल योजना, मुख्यमंत्री निशुल्क यूनिफॉर्म वितरण योजना एवं इंदिरा रसोई योजना के भौतिक निरीक्षण करने के आदेश दिए। जिला कलक्टर ने राजस्व रिकॉर्ड के ऑनलाइन अपडेशन, आधार लिंक एवं ई-केवाईसी शत प्रतिशत पूर्ण करने के आदेश दिए। उन्होंने समस्त राजस्व अधिकारियों को राजस्व प्रकरणों के निस्तारण की नियमित मॉनिटरिंग करते हुए अपेक्षित प्रगति के निर्देश देते हुए लंबित पेंशन, सहायता, जनसुनवाई, जनसम्पर्क पोर्टल, चारागाह एवं मन्दिर भूमि पर अतिक्रमण, राजस्व वसूली के प्रकरणों का निस्तारण सुनिश्चित करने को कहा।
जिला कलक्टर ने पीएम किसान सम्मान निधि योजना, उड़ान योजना, नया सवेरा, मेरी आवाज एवं इंदिरा गांधी शहरी रोजगार योजना की समीक्षा करते हुए अपेक्षित गति लाने के आदेश दिए। उन्होंने फसल बीमा के क्लेम, अतिवृष्टि मुआवजा, मतदाता पहचान पत्र से आधार व मोबाइल को लिंक करवाने, खाद्य सुरक्षा सूची, मुआवजे के प्रकरण, सीएचसी, पीएचसी, तरमीन, जमाबंदी, म्युटेशन, 16 सीसी प्रकरण, पशु चिकित्सालय एवं नंदी गौशाला के लिए भूमि आवंटन, सीमाज्ञान, सीमा विवाद, खातेदारी, अवैध खनन, जनसुनवाई आदि के संबंध में भी आवश्यक निर्देश दिए। इस अवसर पर एडीएम एसएन आमेटा, समस्त उपखंड अधिकारी, तहसीलदार, नायब तहसीलदार आदि मौजूद रहे।