गुढ़ागौड़जी सनराईज स्कूल की लाडली बिटिया रिया चौधरी ने किया विद्यालय टॉप
गुढ़ागौड़जी सनराईज स्कूल की लाडली बिटिया रिया चौधरी ने किया विद्यालय टॉप
रिया के ननिहाल पोसाना मैं भी जश्न का माहौल
सुमेर सिंह राव
उदयपुरवाटी l
गुढागौडजी सनराईज स्कूल की कक्षा दसवीं की छात्रा रिया पुत्री पवन ने सेकेंडरी बोर्ड परीक्षा में 95.33% अंक प्राप्त कर विद्यालय टॉप किया है l रिया के दसवीं बोर्ड परीक्षा में विद्यालय टॉप करने पर जहां विद्यालय में खुशी का माहौल है वही रिया के ननिहाल पोसाना में भी जश्न का माहौल है l अपने ननिहाल पोसाना में पली-बढ़ी रिया ने अपनी पढ़ाई का पूरा श्रेय अपने नाना-नानी एवं विद्यालय के गुरुजनों को दिया है l रिया के शानदार परीक्षा परिणाम पर विद्यालय व उनके ननिहाल पोसाना में मिठाइयां बांटकर आतिशबाजी की गई एवं एक दूसरे का मुंह मीठा करवाया गया l