संवाददाता विष्णु भारद्वाज
बारां|
रोटरी क्लब द्वारा एक निजी रेस्टोरेंट में भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन पूर्ण उत्साह व जोश से किया गया रोटरी क्लब अध्यक्ष धीरज तिवारी व सचिव दीपक गुप्ता ने बताया कि कार्यक्रम के आरंभ में प्रेरणा शर्मा,श्रुति सिंघल, रजनी गर्ग, नेहा गुप्ता , निधी जैन द्वारा सुन्दर स्वागत गीत व नृत्य प्रस्तुत किया गया इस अवसर पर एक कवि सम्मेलन का आयोजन भी किया गया जिसमें राष्ट्रीय कवि सुरेंद्र यादवेंद्र राजस्थानी गीत गायककार कवि बाबू बंजारा, कवि सोनू सुरीला, कवियत्री सुश्री अनुराधा अनु, कवि भेरूलाल भास्कर द्वारा होली के रंगों व माहौल से भरपुर हंसी ठहाको का वातावरण बनाकर अपने कविता पाठ से श्रोताओं को हंसने को मजबूर कर दिया, कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि उर्मिला जैन भाया द्वारा अपने उदगार में सौहार्द, स्नेह के पर्व होली की सभी को शुभकामनाएं प्रेषित की गई व समाज व मानव सेवा के प्रति अपने उद्देश्य को तत्परता व जिम्मेदारी से हमेशा निभाने का संकल्प दोहराया गया, क्लब के असिस्टेंट गवर्नर डॉक्टर त्रिवेश बदनिया द्वारा क्लब के समाज सेवा के प्रति किए गए कार्यों पर प्रकाश डाला गया अध्यक्ष धीरज तिवारी द्वारा समारोह के आयोजनकर्ता योगेश सिंघल, मुकेश गर्ग, दीपक जैन का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया , कार्यक्रम में मैचिंग कपल में प्रथम डॉ महेश व शिल्पा गर्ग द्वितीय राजेंद्र व राधा मित्तल तृतीय बालमुकुंद व बबीता ठाकुरिया रहे, बेस्ट कलरफुल ड्रेस की विजेता नीलम गौतम, डिजाइनर बैंगल्स की विजेता सीमा बिसारथी, बेस्ट हेयर पिन विजेता दिव्या जैन रही जिन्हें आकर्षक पुरस्कार प्रदान किए गए। कार्यक्रम में डॉ मनीष जैन महेश तिवारी डॉक्टर अनिल पोरवाल दिलीप सोनी आशीष गौतम अशोक बिसारथी ,नरेंद्र यादव आदित्य जैन, सुनील जैन, पंकज मारु ,सतीश गोयल, प्रकाश टोगिया ,सतीश विजय, ओम अग्रवाल, प्रदीप मारू, दीपक पतीरा, विष्णु गुप्ता, विकास जैन सहित कई रोटेरियन ने सपरिवार भाग दिया कार्यक्रम के अंत मे आगामी अध्यक्ष द्वारा राजेंद्र मित्तल द्वारा सभी आगंतुक अतिथियों को धन्यवाद ज्ञापित किया गया