यूक्रेन में रूसी सेना की बमबारी तेज, क्रीमिया बॉर्डर पर दिखाई दिया अमेरिकी ड्रॉन

जयपुर। इस वक्त यूक्रेन में हाहाकार मचा हुआ है। रूसी सेना लगतार बमबारी कर रही है। दोनों ही देशों को जान माल की हानि होने की खबर है। रूस के इस हमले में 7 लोगो के मारे जाने की खबर भी है, वहीं रूस का कहना है कि वह सिर्फ यूक्रेन के सैन्य ठिकानों को निशाना बना रहा है। ताजा जानकारी के मुताबिक कीव में पांच मिनट के अंदर चार बड़े धमाके हुए हैं।
अमेरिका विमान सी 17 रडार से गायब
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक रसद सामग्री और सैना को पहुंचाने वाला सी 17 अमेरिकी विमान रडार से गायब हो गया है। बताया जा रहा है कि विमान युक्रेन की साहयता के लिए अमेरिका ने दो सी 17 विमान भेजे थे,जिसमें एक विमान वॉर जोन से गायब हो गया है।

क्रीमिया बॉर्डर पर दिखाई दिया अमेरिकी ड्रॉन
कुछ रिपोर्ट का मानना है कि क्रीमिया बॉर्डर पर एक अमेरिकी ड्रॉन को उडते हुए देखा गया है। माना जा रहा है कि जो बाइडेन पूरी घटना पर नजर बनाये हुए हैं। हालांकि अभी तक ये सामने नहीं आया है कि क्या अमेरिका युक्रेन की साहयता करने के लिए रूस पर हमला कर रहा है।

पीएम मोदी ने मांगी मदद
युक्रेन ने विभिन्न देशों से मदद मांगने के साथ साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मदद मांगी है। युक्रेन का मानना है कि भारत रूस का मित्र देश हैं। वहीं, चीन ने मामले को शांति से सुलझाने की गुजारिश की है।

रूस के हमले में यूक्रेन के 40 जवानों की मौत

यूक्रेन राष्ट्रपति के कार्यलय द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक रूस की तरफ से हुए हमले में 40 जवानों की मौत हो गई है। इसके अलावा दस नागरिकों के भी मारे जाने की खबर है। वहीं दूसरी तरफ ब्रिटेन के राष्ट्रपति बोरिस जॉनसन ने इस मामले में चिंता जताते हुए कहा है रूसी हमले को लेकर G-7 बात करूंगा।