Baran : सखी क्लब ने मनाया होली मिलन एवं मातृषक्ति सम्मान समारोह

 संवाददाता विष्णु भारद्वाज 
बारां राजस्थान         

बारां 16 मार्च। सखी क्लब बारां द्वारा एक निजी रेस्टोरेनट पर होली मिलन समारोह एवं अंर्तराष्ट्रीय महिला सप्ताह पर मातृशक्ति सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
क्लब अध्यक्षा उर्मिला जैन भाया, सचिव मंजू गर्ग ने बताया कि कार्यक्रम संयोजक चन्द्रकला सेठी ने सभी के गुलाल तिलक लगाकर घर की बनी हुई गुझिंया व चकली खिलाकर स्वागत किया। सभी ने एक-दूसरे के गुलाल लगाकर होली की हार्दिक शुभकामनाएं दी। कई प्रतियोगिताओं में भाग लेकर समारोह में खुषियां मनाई।
होली की उमंग रंगों के संग में प्रथम स्थान भानू गर्ग व द्वितीय स्थान रेखा जैन ने प्राप्त किया। होली विद फन में प्रथम स्थान मंजू गर्ग ने प्राप्त किया। तम्बोल का फूल हाउस विमला जैन के नाम रहा। वहीं अर्ली बर्ड का पारितोषिक मंजू शर्मा, मंजू सोनी ने प्राप्त किया। जस्ट ओके की विनर त्रिषला जैन रही।
कोषाध्यक्ष मधु शर्मा व श्रुति सिंहल ने बताया कि अंर्तराष्ट्रीय महिला सप्ताह पर सीईओ कृष्णा शुक्ला का शॉल ओढाकर पगडी एवं माला पहनाकर, बुके भेंट कर स्वागत सम्मान किया। क्लब अध्यक्षा उर्मिला जैन भाया का क्लब ने उनके नेतृत्व में हो रहे सामाजिक कार्य की प्रंषसा करते हुए क्राउन पहना कर, बुके भेंट कर सभी सखियों ने स्वागत किया। वहीं क्लब की सभी सदस्याओं को माला पहना कर, ब्रोच लगाकर अध्यक्षा श्रीमती भाया व सचिव श्रीमती गर्ग द्वारा सम्मान किया। मार्च माह में जिन सखियों का जन्मदिन आता है उनके द्वारा केक कटवा कर उन्हें बधाईयां दी। अंत में चंद्रकला सेठी की ओर से सभी ने सामूहिक भोज का आनन्द लिया।
कार्यक्रम के दौरान मृदुला सोनी, मंजू-राजेन्द्र बंसल, संतोष कासलीवाल, ज्योति पारस, साधना जैन, आषा गोयल, डॉ. मधु गुप्ता, नीतू गुप्ता, सुनीता जैन, ज्योति जैन, सोनिया अदलक्खा, माधुरी जोषी, रजनी गर्ग, आषा विजय, शालिनी गुप्ता, प्रेरणा शर्मा आदि सखियां उपस्थित रही।