संवाददाता विजय शंकर
बारां |
सखी क्लब बारां द्वारा नवरात्रा के पावन अवसर पर वंश गार्डन में डाण्डिया धूम कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
क्लब अध्यक्षा उर्मिला जैन भाया, सचिव मंजू गर्ग ने बताया कि नवरात्रा के पावन पर्व पर माता रानी के समक्ष दीप प्रज्वलन व पुष्प भेंटकर सभी सखियों द्वारा माताजी के भजन ‘‘पंखीडा तू उड के आजे.......के सुमधुर डाण्डिया भजन पर सामूहिक प्रस्तुति के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
श्रीमती भाया ने बताया कि सभी सखियां डाण्डिया ड्रेस में सजी-धजी आकर्षक परिधानों में आयी। माता रानी भक्ति के साथ विभिन्न श्रेणियों के आधार पर पारितोषिक वितरीत किए गए। शालिनी गुप्ता द्वारा अल्पाहार व वात्सल्य भोज का आयोजन किया गया।
कोषाध्यक्ष मधु शर्मा व अनिला भार्गव ने बताया कि बेस्ट डाण्डिया में मृदुला सोनी, बेस्ट ड्रेस डाण्डिया में डाॅ. मधु गुप्ता, बेस्ट कपल डान्स में नेहा गुप्ता व त्रिशला जैन, बेस्ट डाण्डिया कपल ड्रेस में नीतू गुप्ता, श्रुति सिंहल ने स्थान प्राप्त किया। वही अन्य केटेगरी में गुड लुकिंग मैना सुमन, एनर्जेटिक में मधु शर्मा, आउटस्टेडिंग में सभापति ज्योति पारस को क्लब की ओर से पारितोषिक भेंट किए गए।
विमला जैन, साधना जैन, चन्द्रकला माथोडिया, अनिता भार्गव, चन्द्रकला सेठी, संतोष जैन, रानी नोपडा, ममता नागर, लीला सिंहल, आशा विजय आदि सखियों ने भी जगदम्बा मैया के भजनों पर शानदार प्रस्तुतिया दी।
उर्मिला जैन भाया व मंजू गर्ग ने सभी को नवरात्रा की शुभकामनाएं देते हुए आभार व्यक्त करते हुए प्रतीक चिन्ह भेंट किए गए।