सरदार पटेल की जयंती राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाई

संवाददाता शिवकुमार शर्मा
कोटा |

दौड़ का आयोजन कर विभिन्न विभागों में ली राष्ट्रीय एकता की शपथ

देश के प्रथम गृहमंत्री सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाई जाकर जिलेभर में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये गये।
महाराव उम्मेदसिंह स्टेडियम में प्रातः राष्ट्रीय एकता के लिए दौड़ का आयोजन किया गया जिसे अतिरिक्त कलक्टर प्रशासन राजकुमारसिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुख्यालय राजेश मील एवं अतिरिक्त आयुक्त नगर निगम राजपालसिंह ने हरीझण्डी दिखाकर रवाना किया। दौड़ में राजस्थान पुलिस, जिले के खिलाड़ी, विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं गणमान्य नागरिक सामिल हुए। दौड़ स्टेडियम से शुरू होकर अग्रसेन सर्किल, किशोर सागर पाल, बारहदरी, बड़ तिराया, जेडीबी कॉलेज होकर वापिस स्डेडियम पहुंची जहां अतिरिक्त कलक्टर ने सभी संभागीयों को राष्ट्रीय एकता की शपाि दिलाई। इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी पुरूषोत्तम महेश्वरी, जिला खेल अधिकारी अजीज पठान, हॉकी प्रशिक्षक मीनू सौलंकी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

कार्यालयों में ली एकता की शपथ-
राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर सभी कार्यालयों में राष्ट्र की एकता एवं अखंडता की शपथ लेकर लौहपुरूष सरदार पटेल के प्रयासों को याद किया गया तथा उनके बताये रास्त पर चलकर देश की एकता, अखंण्ता के लिए कार्य करने का संकल्प लिया गया। जिला कलक्ट्रेट कार्यालय, नगर निगम, नगर विकास न्यास, सूचना केन्द्र, जिला परिषद सहित सभी विभागों में राष्ट्रीय एकता की शपथ ली गई।