बारां 25 दिसम्बर। एससी एसटी परिसंघ की बैठक रविवार को स्वामी विवेकानंद पार्क में जिलाध्यक्ष राजेश पंकज की अध्यक्षता में हुई। जिसमें अगले माह बहुजन संसद आयोजित करने पर चर्चा की गई। जिला मंत्री रमेशचंद यादव ने बताया कि बैठक में पदाधिकारियों ने संगठन के कार्यक्रमों को गति देने के लिए विभिन्न सुझाव दिए। बहुजन संसद के लिए आर्थिक सहयोग, तिथि व स्थान आदि के बारे में चर्चा की गई। इसमें जिले के एससीएसटी वर्ग से नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों का अभिनंदन करने, अगली बैठक 31 दिसम्बर को रखने तथा राष्ट्रीय, प्रदेश व संभागीय पदाधिकारियों को आमंत्रित करने का भी निर्णय लिया गया। बैठक में जिला उपाध्यक्ष नंदलाल मीणा, जिला महामंत्री बुद्धिप्रकाश बैरवा, नगर संरक्षक अशोक नरवाल, नगर उपाध्यक्ष देवकीनंदन नरवाल आदि ने विचार व्यक्त किए।