स्काउट गाइड का वार्षिक अधिवेशन संपन्न

स्काउट गाइड का वार्षिक अधिवेशन संपन्न

परमार्थ का मार्ग है स्काउटिंग : नागौरी

बूंदी 24 नवंबर,
राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड स्थानीय संघ बूंदी का वार्षिक अधिवेशन गुरुवार को स्काउट गाइड भवन पेच ग्राउंड पर संपन्न हुआ। अधिवेशन में मुख्य वक्ता इतिहासकार डॉ एस एल नागोरी रहे जबकि

अध्यक्षता स्थानीय संघ प्रधान चतुर्भुज महावर ने की। स्थानीय संघ उप प्रधान महेश पाटोदी, राजकुमार दाधीच, किरण शर्मा व सुमित्रा ओझा, कार्यकारिणी अध्यक्ष त्रिभुवन गौतम व सीओ गाइड प्रीति कुमारी मंचासीन रहे। द्वितीय सत्र में स्काउट जिला मुख्य आयुक्त स्काउट व मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी तेज कंवर, प्रभारी सहायक जिला कमिश्नर सीबीईओ सतीश जोशी व नेहरू युवा केन्द्र कार्यक्रम अधिकारी कशिश जेठवानी ने संभागियों को प्रोत्साहित किया।

स्काउट प्रार्थना व करतल ध्वनि के बीच शुरू हुए समारोह में मुख्य वक्ता के रूप में बोलते हुए नागौरी ने कहा कि मानव सेवा से बढ़कर कोई पुण्य नहीं है। सामुदायिक विकास में स्काउट गाइड की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने कहा कि नई पीढ़ी को सेवा व समर्पण का पाठ पढ़ाकर स्काउटिंग में उसे सुनागरिक बनाया जाता है। उन्होंने स्काउटिंग को परमार्थ का मार्ग बताया। अध्यक्षीय उद्बोधन में शिक्षाविद महावर ने संगठन द्वारा वर्ष पर्यंत आयोजित गतिविधियों व उपलब्धियों की सराहना करते हुए स्काउटिंग को भावी पीढ़ी के बहुआयामी व्यक्तित्व निर्माण में महत्वपूर्ण बताया। सीओ प्रीति कुमारी ने जम्बूरी व स्काउट गाइड आयोजनों में सहभागिता हेतु प्रेरित किया। इससे पूर्व गाइड कैप्टन संगीता प्रभु, रजिया खातून, क्वाटर मास्टर विश्वजीत जोशी व प्रेमशंकर चक्रपाल ने अतिथियों का स्कार्फ़ पहनाकर व सहसचिव ओंकार सिंह हाडा ने स्वागत भाषण द्वारा अभिनंदन किया। संयुक्त सचिव उम्मेहबीबा ने गत कार्यवाही का वाचन किया।

कोषाध्यक्ष बुद्धि प्रकाश पुंडीर ने संगठन आय-व्यय का विवरण प्रस्तुत किया। संयुक्त सचिव सर्वेश तिवारी ने सदन में वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया व आगामी सत्र के प्रस्तावित कार्यक्रमों की रूपरेखा प्रस्तुत की। अधिवेशन में विविध प्रस्ताव पर निर्णय पारित किए गए। समारोह में वर्ष पर्यंत आयोजित विभिन्न गतिविधियों के सम्मान तथा पुरस्कार प्रदान किये गए। अधिवेशन का संचालन यूनिट लीडर सर्वेश तिवारी ने किया व कार्यकारिणी अध्यक्ष त्रिभुवन गौतम ने आभार प्रकट किया।

इनको किया सम्मानित श्रीकांत महावर स्मृति स्काउट पुरस्कार राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बूंदी के निरंजन गोस्वामी, राजकीय महाविद्यालय बूंदी के रोहित सैनी, पंडित मदन मोहन मालवीय रोवर क्रू के आतिश वर्मा, श्री राम वाजपेई स्वतंत्र रोवर दल के राजू सैनी व आदित्य पांचाल प्रदान किया गया। गाइड विभाग में ग्यारसी देवी स्मृति पुरस्कार माटुंदा की गाइड दुर्गेश शुक्ला, कन्या महाविद्यालय की रेंजर मेघा शर्मा, उच्च माध्यमिक विद्यालय बूंदी की साक्षी वैष्णव, महारानी विद्यालय की विप्रान्ति प्रजापत व विकासनगर की गाइड राधिका गुर्जर को प्रदान किया।

श्रेष्ठ स्काउट यूनिट के रूप में देवी शंकर चौधरी स्मृति पुरस्कार राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय देलुन्दा, बूंदी, हट्टीपुरा, न्यू महाराणा प्रताप पब्लिक स्कूल खटकड़ पंडित मदन मोहन मालवीय रोवर क्रू व राजकीय महाविद्यालय ने प्राप्त किया। बद्री बाई गौतम स्मृति पुरस्कार से कन्या महाविद्यालय, श्री रघुनाथ अकैडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, लिटिल एंजल सेकेंडरी स्कूल, उच्च माध्यमिक विद्यालय बूंदी व माटुंडा को सम्मानित किया गया। श्रेष्ठ ट्रेनिंग काउंसलर के रूप में दिए जाने वाले चौथमल श्रृंगी स्मृति पुरस्कार से ट्रेनिंग काउंसलर एएलटी भंवर लाल चौधरी, रोवर लीडर डॉ भारतेंदु गौतम, गाइड कैप्टन नीलम श्रीवास्तव व उम्मेहबीबा तथा कब मास्टर प्रमोद श्रृंगी को सम्मानित किया गया। रमेश चंद पारीक स्मृति सामुदायिक विकास पुरस्कार से देव प्रकाश ओझा, संपत जैन व यशवंत टेलर को सम्मानित किया गया। इस वर्ष का श्रीराम वाजपेई सेवा पुरस्कार दीर्घकालीन सेवाओं हेतु वरिष्ठ यूनिट लीडर तेजमल नामा को दिया गया। अंतर्राष्ट्रीय जोटा जोटी जम्बूरी गतिविधि में सहभागिता हेतु रेंजर हर्षिता प्रजापत व स्काउट लक्ष्य गौतम को पुरस्कृत किया गया।

इस अवसर पर संगठन के आजीवन सदस्य भामाशाह संस्था प्रधान स्काउट मास्टर गाइड कैप्टन रोवर रेंजर स्काउट गाइड सहित विभिन्न पदाधिकारियों ने शिरकत की।

ब्यूरो चीफ शिवकुमार शर्मा
बूंदी राजस्थान