भरतपुर, आम जनता पार्टी इंडिया के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चरणजीत सिंह की अनुशंसा पर राष्ट्रीय अध्यक्ष हरि भाई पटेल की सहमति पर राष्ट्रीय महासचिव संगठन इकाई प्रभारी राजस्थान के किशन लाल जांगिड़, प्रदेश अध्यक्ष राजस्थान के एडवोकेट मदन मोहन पालीवाल, प्रदेश संयोजक दिनेश कुमार सुथार के द्वारा वरिष्ठ पत्रकार दीपचंद शर्मा को भरतपुर संभाग का अध्यक्ष मनोनीत किया है। पत्रकार शर्मा अपनी कार्यकारिणी का शीघ्र ही गठन करेंगे।