अंतराष्ट्रीय स्तर पर कोटा जिले का प्रतिनिधित्व करने पर सीनियर रोवरमेट सौरभ सोनी को माला पहनाकर किया सम्मानित |

शिवकुमार शर्मा
कोटा |
राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड कोटा जिले द्वारा एक दिवसीय हाइक व सेवा शिविर मण्डल प्रशिक्षण केंद्र अलनिया मे आयोजित किया गया जिसमे राजकीय कला महाविध्यालय के सीनियर रोवरमेट सौरभ सोनी के नेतृत्र्व मे महाविध्यालय के 18 रोवर्स ने भाग लिया शिविर मे रोवर्स को कई साहसिक गतिविधिया करवाई गयी शिविर संचालक व सीओ स्काउट प्रदीप चितोड़ा ने बताया की स्काउट गाइड विश्व का सबसे बड़ा वर्धीधारी व गैर राजनीतिक संघठन है मुख्य अतिथि जिला कमिश्नर कब वरुण रस्सेवट ने सीनियर रोवरमेट सौरभ सोनी को अंतराष्ट्रीय स्तर पर कोटा जिले से एक मात्र प्रतिनिधि के रूप मे कई बार प्रतिनिधित्व करने पर माला पहनाकर स्वागत किया इस अवसर पर मंडल सचिव विजय माहेश्वरी समाजसेवी विष्णु मोदी आदि मोजूद रहे |