शहीद देवी सिंह राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय इंद्रपुरा का कक्षा 12 व 10 का रहा शानदार परीक्षा परिणाम

शहीद देवी सिंह राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय इंद्रपुरा का कक्षा 12 व 10 का रहा शानदार परीक्षा परिणाम

कक्षा 10 व 12 मे उत्कृष्ट परिणाम देने वाले छात्र-छात्राओं का निकाला विजय जुलूस

विद्यालय के होनहार विद्यार्थीयों को किया सम्मानित


शिक्षा वह शेरनी का दूध है जो जितना पिएगा उतना ही दहाड़ेगा....... उप प्रधानाचार्य सुशीला



सुमेर सिंह राव


उदयपुरवाटी l
निकटवर्ती ग्राम इंद्रपुरा में स्थित शहीद देवी सिंह राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय इंद्रपुरा में विधार्थी सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम देने वाले विद्यार्थियों का विद्यालय परिवार, अभिभावकों द्वारा श्रीफल, माला पहना कर  व साफा पहनाकर सम्मान किया गया।विद्यार्थियों ने डीजे के साथ  जुलूस निकालकर  अपनी खुशी का इजहार नाच- गान करते हुए किया। जुलूस गांव के विभिन्न मौहल्लों से हो कर नाच गान करते हुए निकला। प्रधानाचार्य चिरंजी लाल सैनी ने कहां की कठिन परिश्रम से ही सफलता अर्जित की जा सकती है l विद्यार्थियों को कड़ी मेहनत का फल बताते हुए कहा कि इसको अपने जीवन में अनवरत जारी रखें । शंकर लाल सैनी ने बताया कि कड़ी मेहनत का कोई विकल्प नहीं है। उपप्रधानाचार्या सुशीला ने बताया कि शिक्षा वह शेरनी का दूध है, जो जितना पिएगा उतना ही दहाड़ेगा। शिक्षा के बिना जीवन अधूरा है। दृढ इच्छाशक्ति व मेहनत विद्यार्थी को लक्ष्य की ओर पहुंचाता है इस अवसर पर मूलचंद मीणा, बलबीर सिंह, ममता चौधरी ओमप्रकाश मीणा , मनोहर लाल सैनी संजय सोहू, रामकुमार सिंह राव हरीश कुमार शर्मा,अशोक कुमार ओलखा अन्नपूर्णा जांगिड़ आदि लोग मौजूद थे। ।