श्रद्धा मर्डर केस में चौकाने वाला खुलासा, 2 साल पहले मुंबई पुलिस लेती एक्शन तो बच जाती जान, पढिये पूरा पत्र

जयपुर। श्रद्धा मर्डर केस में दिन व दिन नये नये खुलासे होते जा रहे हैं। इसी कडी में बुधवार को सबसे चौंकाने वाला खुलासा हुआ जिससे पता चलता है कि समय रहते अगर मुबंई पुलिस एक्शन ले लेती तो शायद की जान बच जाती।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक खबरे आ रही हैं कि श्रद्धा को अपने बॉयफ्रेंड के बारे में दो साल पहले पुलिस को शिकायत लिखी थी कि वह उसे मार डालेगा। श्रद्धा ने 23 नवंबर 2020 को मुंबई की पालघर पुलिस को एक पत्र लिखा था। उसने पुलिस को लिखे पत्र में बताया था कि उसका लिव-इन पार्टनर आफताब उसे मारता-पीटता है। अगर वक्त पर एक्शन नहीं लिया, तो आफताब उसे टुकड़े-टुकड़े कर डालेगा। इसके अलावा श्रद्धा ने पत्र मे लिखा कि आफबात के इस तरह के बर्ताब के बारे उसके घरवालों को भी यह बात बताई लेकिन उन्होनें भी कोई कदम नहीं उठाये।

मीडिया के सामने आये इस पूरे पत्र में क्या लिखा है आइये आपको बताते हैं….
"मेरा नाम श्रद्धा वालकर है और मैं 25 साल की हूं। मैं 26 साल के आफताब अमीन पूनावाला की रिपोर्ट करना चाहती हूं। वह विजय नगर कॉम्प्लेक्स के रीगल अपार्टमेंट में रहता है। वह मुझसे गालीगलौज और मारपीट करता है। आज उसने मेरा गला दबाकर जान से मारने की कोशिश की। उसने मुझे धमकाया और ब्लैकमेल किया कि वह मुझे जान से मारकर टुकड़े-टुकड़े कर देगा और फेंक देगा। वो मेरे साथ 6 महीने से मारपीट कर रहा है, लेकिन मैं पुलिस में उसकी शिकायत करने की हिम्मत नहीं जुटा पाई, क्योंकि वो मुझे जान से मारने की धमकी दे रहा था।

आफताब के परिवार वाले भी जानते हैं कि वो मुझे मारता-पीटता है और जान से मारने की कोशिश भी कर चुका है। उसकी फैमिली जानती है कि हम दोनों साथ रहते हैं और वीकेंड पर वो लोग मिलने भी आते हैं। मैं आज तक उसके साथ रहती हूं, क्योंकि हमारी जल्द ही शादी होने वाली है और उसके परिवार की भी रजामंदी है। अब मैं उसके साथ नहीं रहना चाहती हूं।"