Baran : सिलिकोसिस जागरूकता व मेडिकल जांच षिविर आयोजित
ब्यूरो चीफ शिव कुमार शर्मा
बारां राजस्थान
बारां, 3 मार्च। खान एवं भू-विज्ञान विभाग, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग, माईन्स स्टोन क्रेषर एसोसिएषन बारां के द्वारा उपखण्ड अटरू के नीलकण्ठ क्रेषर ग्राम दड़ा में सिलिकोसिस जागरूकता व मेडिकल जांच षिविर का आयोजन किया गया। सहायक खनिज अभियंता प्रभुलाल सरोया ने बताया कि षिविर में सिलिकोसिस प्रभावित संभावित खनन क्षेत्रों के खान मालिकों, खनन श्रमिकों को सिलिकोसिस के संबंध में जागरूक करते हुए स्वास्थ्य जांच की गई। इस मौके पर डॉ. विजयराज भाटी, टीबी क्लिनिक के सूरेष मीणा, खनन पट्टाधारी, क्रेषर यूनिट संचालक आदि मौजूद रहे। षिविर में राज्य सरकार की सिलिकोसिस योजना के नियमों एवं प्रदत्त लाभ के संबंध में भी जानकारी दी गई।