जयपुर। ऐसा लग रहा है कि प्रदेश में फिर से कोरोना अपने पैर पसार रहा है। राजस्थान सरकार ने हाल ही में स्कूलों को पूरी क्षमता के साथ के खोलना का ओदश तो दिया था लेकिन स्कूल खुलते ही कोरोना संक्रमण सामने आने लग गया। और स्कूल पुरी क्षमता के साथ खुलने के 24 घंटे के बाद ही फिर से बंद हो गये।
जयपुर के सवाई मानसिंह स्कूल में 2 छात्रों को कोरोना संक्रमित पाया गया जिसके बाद स्कूल प्रशासन के हाथ पांव फूल गये। अब स्कूल अगले चार दिन तक बंद रहेगा, और इन चार दिनों में आॅनलाईन पढाई जारी रहेगी। महाराजा सवाई मानसिंह स्कूल प्रबंध समिति के सदस्य दामोदर गोयल ने बताया कि कक्षा तीन और छठी में पढ़ने वाले एक ही परिवार के भाई-बहन कोरोना संक्रमित आए हैं। सोमवार रात संक्रमित बच्चों के परिजनों ने ही स्कूल प्रबंधन को उनके पॉजिटिव होने की बात बताई।
परिजनों का कहना सरकार ने जल्दबाजी में खोले स्कूल
सवाई मानसिंह स्कूल में तीसरी और छठी कक्षा में पढने वाले भाई बहिन कोरोना संक्रमित पाये जाने के बाद बच्चों के परैंट्स में डर का माहौल है। बच्चों के अभिभावकों का मानना है कि स्कूलो को पूरी क्षमता के साथ खोलने का निर्णय सरकार द्वारा जल्दबाजी में लिया गया है। उनका मानना है कि पूरी तरह से स्कूलों तब तक नहीं खोला जाना चाहिए जब तक की छोटे बच्चों को वैक्सीन की पूरी डोज नहीं लग जाये। और फिलहाल बच्चों को वैक्सीन नहीं लगी है।
वहीं अभिभावक एकता संघ के संयोजक मनीष विजयवर्गीय का कहना है कि अभी ऑनलाइन पढ़ाई जारी रखनी चाहिएं और जब तक यह कोरोना पूरी तरह से खत्म नहीं हो जाये तब तक स्कूली बच्चों को ऑनलाइन मोड में ही पढ़ाई करवाई जानी चाहिए।