गौतम के गट्स
जोधपुर |
जिला पुलिस अधीक्षक जोधपुर ग्रामीण अनिल कयाल ने बताया कि आज दिनांक 05 सितम्बर 2021 को पुलिस थाना बिलाड़ा द्वारा अवैध लग्जरी वाहन से तस्करी किये जा रहे 06.700 किलोग्राम अवैध अफीम दुध सहित एक तस्कर को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की।
कार्यवाही पुलिस -
जिला पुलिस अधीक्षक जोधपुर ग्रामीण अनिल कयाल ने बताया कि जिले भर में पंचायत चुनाव 2021 के मध्यनजर मादक पदार्थो की बरामदगी व अपराधियों की धड़पकड़ अभियान के तहत अति.पुलिस अधीक्षक श्री सुनील के. पंवार व वृताधिकारी वृत बिलाड़ा श्री भूपेन्द्रसिंह शेखावत के निर्देशन में थानाधिकारी बिलाड़ा श्री अचलदान नि.पु. द्वारा इस अभियान के तहत रात्रि गश्त के दौरान देर रात केरियो की ढ़ाणी के पास नाकाबंदी की गयी, दौराने नाकाबंदी संदिग्ध लग्जरी वाहन महिन्द्रा स्कार्पियों नम्बर आर.जे.51 यू.ए. 2220 को रोकने का इशारा किया, किन्तु वाहन चालक द्वारा स्कार्पियों को भगाने का प्रयास किया परन्तु पुलिस जाब्ते की सर्तकता से स्कार्पियों वाहन भगा नही सका। जिस पर स्कार्पियों वाहन में सवार दो व्यक्ति अधेरी रात का फायदा उठा कर भागने लगे लेकिन पुलिस जाब्ते की सर्तकता से एक व्यक्ति जमनालाल पुत्र हीरालाल जाति जाट (इलोचिया) उम्र 33 वर्ष निवासी सोपुरा पुलिस थाना बडलियास तहसील कोटड़ी जिला भीलवाड़ा को दस्तयाब किया गया जिसको पुछताछ करने पर अपने वाहन महिन्द्रा स्कार्पियों नम्बर आर.जे.51 यू.ए. 2220 में 6.700 किलोग्राम अवैध अफीम दुध जिसको छुपा कर रखा था उसे पुलिस द्वारा कब्जे में लिया गया। दूसरे भागे गये व्यक्ति की पुलिस द्वारा तलाश की गयी परन्तु अधेरी रात में गायब हो गया जिसे दस्तयाबी के प्रयास जारी है। पुलिस द्वारा अवैध अफीम दुध व महिन्द्रा स्कार्पियों वाहन को कब्जे में लेकर तस्कर मुलजिम जमनालाल पुत्र हीरालाल जाति जाट (इलोचिया) उम्र 33 वर्ष निवासी सोपुरा पुलिस थाना बडलियास तहसील कोटड़ी जिला भीलवाड़ा को गिरफ्तार किया जाकर पुलिस थाना बिलाड़ा में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर अनुसंधान प्रारम्भ किया।
बरामदगी - 6.700 किलोग्राम अवैध अफीम दुध
वाहन महिन्द्रा स्कार्पियों नम्बर आर.जे.51 यू.ए. 2220
विवरण गिरफ्तार मुलजिम -
जमनालाल पुत्र हीरालाल जाति जाट (इलोचिया) उम्र 33 वर्ष निवासी सोपुरा पुलिस थाना बडलियास तहसील कोटड़ी जिला भीलवाड़ा
पुरूस्कृत टीम -
उक्त मुलजिमान को मादक पदार्थ सहित गिरफ्तार करने व आसूचना एकत्रित करने में मुख्य भूमिका निभाने वाले थानाधिकारी बिलाड़ा अचलदान नि.पु., केसाराम उ.नि., नन्दकिशोर उ.नि., रामाकिशन हैड कानि., कानिस्टेबल सुरेशपूनिया, सुरेश गोदारा, श्यामसिंह, जगदीशप्रसाद व ड्राईवर कानि. बाबूलाल को जिला पुलिस अधीक्षक द्वारा पुरूस्कृत किया जायेगा।