CWC बैठक में सोनिया गांधी की दो टूक, कहा मैं ही हूं कांग्रेस अध्यक्ष, पार्टी के बातें मीडिया में नहीं जानी चाहिए

जयपुर। कांग्रेस की आज 57 सदस्यों ने बैठक की, जिसमें श्रीमती गांधी, लोकसभा सांसद राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के साथ-साथ पूर्व केंद्रीय मंत्री पी चिदंबरम और छत्तीसगढ और पंजाब के मुख्यमंत्रियों जैसी वरिष्ठ हस्तियां शामिल थींा। इस पार्टी में जी 23 कांग्रेस के भी सदस्य मौजूद थे। इस बैठक के दौरान सोनिया गांधी ने कहा कि इस समय पर मैं ही "पूर्णकालिक और व्यावहारिक कांग्रेस अध्यक्ष हूं।
बता दें कि 2019 में राहुल गांधी के पद छोड़ने के बाद सोनिया गांधी ने कार्यवाहक कांग्रेस अध्यक्ष संभाला हुआ है। सोनिया ने इस बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि - "मैंने हमेशा स्पष्टता की सराहना की है और मुसझे बात करने में किसी भी मीडिया की जरूरत नहीं है। सभी सदस्य सीधे मुझसे बात कर सकते हैं।

वहीं गांधी ने सदस्यों को नसीहत भी दी कि हमारी पार्टी के निर्णय और अन्य फैसलों के बारे में बहार मीडिया में क्या कहना है यह सीडब्ल्यूसी का सामूहिक निर्णय होगा और कोई भी सदस्य बातों को लीक नहीं करेगा।
इस बैठक के दौरान कभी-कभी वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद ने समाचार एजेंसी एएनआई ने यह कहते हुए बयान दिया था कि "हमें सोनिया गांधी जी पर पूरा भरोसा है और कोई भी उनके नेतृत्व पर सवाल नहीं उठा रहा है।"

संगठनात्मक चुनावों के कार्यक्रम को अंतिम रूप देने के लिए सीडब्ल्यूसी की आज बैठक हुई - अगले साल 21 अगस्त से 20 सितंबर के बीच चुनाव के बाद एक पूर्णकालिक कांग्रेस अध्यक्ष का चुनाव किया जाएगा