शिवकुमार शर्मा
बूंदी |
10 सितंबर 2021 को अभिभाषक परिषद बूंदी द्वारा कार्य स्थगित रखा गया तथा अभिभाषक परिषद बूंदी के अध्यक्ष चंद्रशेखर शर्मा के आहवान पर समस्त पदाधिकारीओ द्वारा "एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट "लागू करने की मांग को लेकर अतिरिक्त जिला कलेक्टर को मुख्यमंत्री राजस्थान सरकार के नाम ज्ञापन दिया गया .
अभिभाषक परिषद् अध्यक्ष चंद्रशेखर शर्मा ने कहाँ कि कांग्रेस द्वारा चुनाव के समय हमसें किए गए वादे के अनुसार वकिलों पर होते हमलों को लेकर " एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट " लागू करने की मांग है जिसे राजस्थान कांग्रेस सरकार को अतिशीघ्र लागू करना चाहिए और चेतावनी देते हुए कहाँ कि अगर एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू नहीं किया जाता है तो उग्र आंदोलन, प्रदर्शन किया जाएगा .
इस दौरान अभिभाषक परिषद बूंदी अध्यक्ष चंद्रशेखर शर्मा सहित अन्य पदाधिकारी व काफी संख्या में अभिभाषणगण मौजूद रहें |