शिवकुमार शर्मा
बूंदी |
जिले के नैनवा तहसील के करवर कस्बे में श्री कल्याणराय मंदिर परिसर में REET परीक्षा 2021 के परीक्षार्थियों के लिये 25 ओर 26 सितंबर को भोजन और रात्रि विश्राम की व्यवस्था के सम्बंध में शिक्षक बंधुओ और समाजसेवियों की एक मीटिंग आयोजित की गई जिसमे सभी को अलग अलग जिम्मेदारियां दी गयी मीटिंग में नीरज जी नागर,अंतिम दाधीच उप सरपंच,शिक्षक कैलाश शर्मा, प्रीतम अरोड़ा, मुकेश प्रजापति, दीपक सुवालका,अंजनी नागर, मनीष नागर,मांगीलाल नागर, नवनीत शर्मा, रविन्द्र शर्मा,हरिकेश मीना,गोविंद जैन , कन्हैयालाल गुर्जर आदि मौजूद रहे