शिवकुमार शर्मा
कोटा |
अध्यापक पात्रता परीक्षा (रीट) के दौरान जिले में बाहर से आने वाले अभ्यर्थियों के लिए अस्थाई निवास की व्यवस्था के लिए स्टेडियम, सामुदायिक भवन, सभागार एवं विद्यालयों को अधिग्रहित किया है।
जिला कलक्टर उज्ज्वल राठौड़ ने बताया कि अध्यापक पात्रता परीक्षा (रीट) का आयोजन रविवार 26 सितम्बर को दो पारियों में प्रातः 10 से दोपहर 12ः30 बजे एवं दोपहर 2ः30 से 5 बजे तक किया जाएगा। उन्होंने बताया कि परीक्षा में बाहर से आने वाले अभ्यर्थियों के अस्थाई निवास के लिए स्टेडियम, सामुदायिक भवन, सभागार एवं विद्यालयों को शुक्रवार 24 सितम्बर प्रातः 10 बजे से सोमवार 27 सितम्बर तक अधिग्रहित किया गया है।
ये भवन किए अधिग्रहित-
जिला कलक्टर ने बताया कि उमरावमल सभा भवन कोटा जंक्शन, प्लेटफार्म संख्या 4 कोटा जंक्शन के पास रेलवे इन्सटीट्यूट, महाराव उम्मेद सिंह स्टेडियम नयापुरा, जेके पवेलियन स्टेडियम नयापुरा (महिलाओं के लिए), राजकीय मोन्टेसरी सैकेण्डरी विद्यालय नयापुरा, महर्षि गौत्तम सामुदायिक भवन बालाजी मार्केट के पास घटोकच्छ सर्किल एवं सन्त तुकाराम सामुदायिक भवन कुन्हाड़ी को अधिग्रहित किया गया है।