संवाददाता शिवकुमार शर्मा
अंता बांरा (कोटा संभाग)
एसडीआरएफ टीम व अंता पुलिस जुटी थी बालक की तलाश में
जिले के अंता मैं 5 दिन पूर्व नहर में डूबे 14 वर्षीय बालक का शव आज पचेल के पास दाईं मुख्य नहर में तैरता हुआ मिला सूचना मिलते ही अंता डीवाईएसपी तरुण कांत सोमानी व पालिकाध्यक्ष मुस्तफा खान मौके पर पहुंचे और एसडीआरएफ टीम की मदद से बालक के शव को बाहर निकलवा कर अंता अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया डीवाईएसपी तरुण कांत सोमानी ने बताया कि रविवार सुबह 10:00 बजे कमल पुत्र सोहनलाल गाड़िया लोहार निवासी अंता का दाईं मुख्य नहर अंता में पैर फिसलने से डूब गया था जिसकी 5 दिन से नहर में तलाश की जा रही थी बालक के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था |