राजस्थान दिवस के अवसर पर जिले में लाभार्थी उत्सव का हुआ आयोजन
बारां, 30 मार्च। प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत राजस्थान दिवस के अवसर पर राज्य सरकार की लोक कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों से लाभार्थी उत्सव कार्यक्रम के तहत वर्चुअल संवाद करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार जन कल्याण की भावना से प्रतिबद्धता के साथ काम रही है और विभिन्न लोक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र वर्गाें को सुनिश्चित किया जा रहा है। उन्होंने वर्चुअल संवाद के कार्यक्रम के तहत डूंगरपुर, बाड़मेर, कोटा, जोधपुर, धौलपुर, भीलवाड़ा जिलों में राज्य सरकार की मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना, चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना, विशेष योग्यजन पेंशन योजना, अनुप्रति योजना, मुख्यमंत्री किसान ऊर्जा मित्र योजना, उडान योजना, महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम विद्यालय के लाभार्थियों चर्चा करते हुए कहा कि सभी लाभार्थी इन योजनाओं के बारे में अधिक से अधिक लोगों को जागरूक करें जिससे पात्र व्यक्ति को लोक कल्याण की योजनाओं का पूर्ण लाभ मिल सके और कोई वंचित ना रहे। जिले में जिला मुख्यालय सहित सभी ब्लॉक पर लाभार्थी उत्सव का आयोजन किया गया। इस मौके पर बडी संख्या में लोक कल्याण की योजनाओं के लाभार्थी, जनप्रतिनिधि, अधिकारी व आमजन मौजूद रहे।
जिला मुख्यालय पर लाभार्थी उत्सव समारोह में खान, पेट्रोलियम एवं गोपालन विभाग मंत्री प्रमोद जैन भाया ने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नेतृत्व में प्रदेश सरकार द्वारा लोक कल्याण की योजनाओं के माध्यम से प्रत्येक वर्ग का सर्वांगीण कल्याण सुनिश्चित किया जा रहा है। प्रदेश सरकार की मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत 25 लाख रूपए का बीमा कवर प्रदान करते हुए निशुल्क चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं प्रत्येक नागरिक को प्रदान की जा रही है। इससे गरीब परिवारों को काफी सहायता मिली है क्योंकि गरीब के घर में बीमारी होने पर उसकी जमा पूंजी एवं घर तक बिक जाते थे लेकिन अब किडनी ट्रांसप्लांट, डायलिसिस, केंसर, ह्दय रोग जैसी कई गंभीर बीमारियों का भी निशुल्क ईलाज मिल रहा है। प्रदेश में 100 यूनिट निशुल्क बिजली मिल रही है जिससे 36 लाख परिवारों का विद्युत बिल शून्य आ रहा है। मनरेगा योजना के तहत कार्यदिवस की संख्या 100 से बढाकर 125 कर दी गई है। कृषि कनेक्शन के तहत 2 हजार यूनिट प्रतिमाह निशुल्क है। उज्जवला योजना के लाभार्थियों को गेस सिलेन्डर 500 रूपए में प्रदान किया जा रहा है और सामाजिक सुरक्षा पेंशन को बढाते हुए न्यूनतम 1 हजार रूपए प्रतिमाह किया गया है।
श्री भाया ने कहा कि प्रदेश सरकार गरीब की सेवा को गणेश की सेवा की भावना से कार्य कर रही है। लोक कल्याण की योजनाओं के लाभार्थी एवं अधिकारीगण इन योजनाओं के बारे में अन्य लोगों को जागरूक करें जिससे जानकारी के अभाव में कोई पात्र व्यक्ति लाभ से वंचित नही रहेगा। साथ ही उन्होंने कहा कि जिले में 26 मई को विशाल निशुल्क विवाह सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इस सम्मेलन में 2021 जोड़ों के विवाह का लक्ष्य रखा गया है और 15 अप्रेल तक रजिस्टेªेशन किया जा रहा है। जिला कलक्टर नरेन्द्र गुप्ता ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा आमजन के हित में लोक कल्याण की कई योजनाएं चलाई जा रही है जिसका प्रत्येक पात्र व्यक्ति को लाभ लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत अधिक से अधिक लोगों को रजिस्टेªशन करवाना चाहिए क्यांेकि इसमें स्वास्थ्य बीमा के साथ दुर्घटना बीमा भी सम्मिलित है।
लाभार्थी उत्सव समारोह में जिला मुख्यालय पर खान, पेट्रोलियम एवं गोपालन विभाग मंत्री प्रमोद जैन भाया ने विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों का माल्यार्पण कर अभिनंदन किया। इस अवसर पर उप सभापति नरेश पेंतरा, जिला स्तरीय अधिकारीगण, लोक कल्याण की योजनाओं के लाभार्थी मौजूद रहे।
लाभार्थियों को मिला संबल
राज्य सरकार की लोक कल्याण की योजनाएं पात्र लाभार्थियों के जीवन का संबल बनी हैं, इन लाभार्थियों ने राज्य सरकार के प्रति आभार प्रकट किया। जिला मुख्यालय पर लाभार्थी उत्सव में ग्राम फतेहपुर निवासी लाभार्थी 13 वर्षीय भूमिका अपनी माता राजकुमारी यादव के साथ शामिल हुई जिसका मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत दिल में छेद (सीएचडी) की बीमारी का 2 लाख रूपए की लागत का इलाज भारत विकास अस्पताल कोटा में निशुल्क व सफलतापूर्वक किया गया। बारां के वार्ड नम्बर 22 के निवासी लाभार्थी तीन वर्षीय उमेर अपने पिता ऐजाज अंसारी के साथ उत्सव में शामिल हुआ, उमेर कॉन्जनाईटल डिफनेस की बीमारी से जूझ रहा था जिसका मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत 4 लाख 89 हजार 500 रूपए की कॉकलियर इंप्लांट सर्जरी निशुल्क एसएमएस हाॅिस्पटल जयपुर में सफलतापूर्वक की गई। ग्राम मण्डोला निवासी दिलीप नागर के 19 वर्षीय बेटे पंकज नागर का 4 लाख 66 हजार 823 रूपए की लागत का किडनी ट्रांसप्लांट सफलतापूर्वक महात्मा गांधी अस्पताल जयपुर में मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत निशुल्क किया गया।
मुख्यमंत्री चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना के लाभार्थी भी उत्सव में शामिल हुए। ग्राम नारेड़ा के निवासी मूलचंद की लाईट से चिपकने के कारण मृत्यु हो जाने पर, वार्ड नम्बर 25 के निवासी सुकन्ती बाई का मकान ढहने से मृत्यु हो जाने पर एवं वार्ड नम्बर 2 के निवासी रवि की सडक दुर्घटना में मृत्यु हो जाने पर उनके परिजनों को मुख्यमंत्री चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना के तहत 5-5 लाख रूपए की आर्थिक सहायता प्रदान की गई।
मुख्यमंत्री अनुप्रति कोचिंग योजना के लाभार्थी सीसवाली के महावीर धोबी, गोेबरछा के जसवंत मीणा, बारां की प्रियल परिवाल, जूही सांखला एंव आर्यन बागड़ी भी लाभार्थी उत्सव में शामिल हुए। पालनहार योजना के लाभार्थी फूंसरा की मूली बाई, उम्मेदगंज की सुनीता बाई एवं कलमण्डा की रचना शाक्यवाल भी कार्यक्रम में उपस्थित रहीं। मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के लाभार्थी बामला के सत्यनारायण, नारेडा के गजानन्द बैरवा वहीं बारां की कैलाश बाई आदि उत्सव में मौजूद रहे। बारां की लंका कॉलोनी निवासी दिव्यांग पूजा यादव अपने पिता नरेश यादव के साथ उत्सव में शामिल हुई जिन्हे राज्य सरकार की योजना के तहत स्कूटी प्राप्त हुई।