धर्मेन्द्र सुवालका
हिण्डोली बून्दी राज
हिंडोली । थाना क्षेत्र के ओधंधा निवासी एक बुजुर्ग के साथ राशन की दुकान पर राशन लेने जाते समय रास्ता रोककर दो जनों ने लोहे के सरिया आदि से गंभीर मारपीट की जिससे उसे गंभीर घायल अवस्था में हिंडोली अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां पीड़ित ओधंधा निवासी किशन गुर्जर ने पुलिस को दिए गए पर्चा बयान में बताया कि वह ग्राम ओधंधा से काछोला राशन डीलर के पास राशन लेने जा रहा था कि रास्ते में रोककर बाइक पर आए दो जनों
नरसिंहपुरा निवासी देवकरण गुर्जर व सीताराम गुर्जर ने उसके साथ लोहे के सरिए व लात् घूंसों
से मारपीट की जिस पर रास्ते में जा रहे दो राहगीरों ने काफी मुश्किल से उनसे छुड़ाकर बीच बचाव कर मुझे बचाया और मेरे पुत्र को सूचना देकर वह और मेरे पुत्र मुझे उपचार के लिए हिंडोली अस्पताल लेकर आए पुलिस ने पीड़ित के पर्चा बयान पर आरोपियों के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है ।.