संवाददाता धर्मेन्द्र सुवालका
हिण्डोली बून्दी |
हिण्डोली कस्बे में मोटरसाइकलों की चोरियां थमने का नाम नही ले रही है। कस्बे के शिवराज नगर से 3 दिन पूर्व बाईक चोरी होने का मामला सामने आया है। और चोरी की पूरी वारदात कैमरे में भी कैद हो गई है। कस्बे के शिव सिंह पुत्र धनसिंह ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि सात अक्टूम्बर को रात के तकरीबन 8 बजे ही हमेशा की तरह अपनी मोटरसाइकल को घर के में गेट के सामने खड़ी करके सो गया। सुबह उठकर मोटरसाइकल को देखा तो मोटरसाइकिल घर के बाहर से गायब मिली। आसपास तलाशी भी की लेकिन नही मिली ।लेकिन कस्बे निवासी देवकिशन कहार के मकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में चोरी की वारदात पूरी तरह कैद हो गई। जिसमे कस्बे का ही स्थानीय युवक बाईक ले जाता हुआ दिखाई दे रहा है।
जानकारी के अनुसार कोटा पुलिस ने आरोपी को 2 दिन पूर्व कोटा में बेवजह घूमते हुए पकड़ा फिर बाद में छोड़ दिया।
खुलेआम घूम रहा बाईक चोर युवक
पुलिस में रिपोर्ट देने वाले फरियादी युवक ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे के दिखाई दिया युवक कोटा पुलिस से छूटने के बाद खुलेआम हिंडोली कस्बे में बेझिझक घूम रहा है। वही पुलिस कुछ नही कर रही है। जबकि उसकी बाईक कोटा पुलिस ने जप्त कर रखी है। उसने पुलिस में रिपोर्ट देकर आरोपी युवक को गिरफ्तार करके उसकी बाईक बरामाद करने की मांग की है।
सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस मामले की जाँच कर रही है। बाईक चोर युवक को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जायेगा।