कक्षा 12 वीं के छात्र-छात्रा का विदाई सम्मान समारोह का कार्यक्रम बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया
शाहपुरा न्यूज - राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बागावास चौरासी में कक्षा 12 वीं के छात्र-छात्रा का विदाई सम्मान समारोह का कार्यक्रम बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान स्कूल स्टाफ ने सरस्वती माँ की प्रतिमा के समक्ष विधि विधान से पूजा- अर्चना कर कार्यक्रम की शुरुआत की। इस दौरान साथ छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी।इस दौरान सीताराम जाट अध्यापक ने कहा कि निजी संस्थाओं को आगे बढ़कर सार्वजनिक एवं सरकारी संस्थानों में हिस्सा लेकर जनहित कार्य करने में हिस्सा लेना चाहिए।
उन्होंने कहा कि परोपकार से बढ़कर कोई दुसरा धर्म नहीं है। इस मौके पर स्कूल स्टाफ महेंद्र कुमार कक्कर-प्रिन्सिपल, सीताराम मीणा उप प्राचार्य, महेश कुमार वर्मा, महेंद्र बेनीवाल वरिष्ठ अ., सुमन देवी व्याख्याता, शिवदान सिंह मीणा व. अ., मुकेश शर्मा व.अ., अनुपूर्णा कंवर एलडीसी, गणेश चन्द्र सैनी, गजानन्द योगी व.अ., कैलाशपति कांसोटिया पंचायत शिक्षक आदि लोग मौजूद रहे।