केशोरायपाटन शुगर मिल के पुनः संचालन को लेकर समन्वय समिति के प्रतिनिधियों ने केशोरायपाटन पंचायत समिति में रखा प्रस्ताव.

संवाददाता शिवकुमार शर्मा
केशोरायपाटन बूंदी|

केशोरायपाटन शुगर मिल संयुक्त किसान समन्वय समिति के प्रतिनिधि नवीन श्रृंगी ने बताया कि किसान प्रतिनिधियों द्वारा शुगर मिल के पुनः संचालन को लेकर बुधवार को पंचायत समिति की आम सभा में पंचायत समिति सदस्य अर्जुन कुमार द्वारा प्रस्ताव रखा गया जिसे समस्त जनप्रतिनिधियों प्रधान, उप प्रधान पंचायत समिति सदस्य, जिला परिषद सदस्य, सरपंचों ने प्रशासनिक अधिकारियों उपखंड अधिकारी, विकास अधिकारी की उपस्थिति में सर्वसम्मति से पास कर राजस्थान सरकार को भेजा इस अवसर पर पंचायत समिति में सभी जनप्रतिनिधियों के समक्ष शुगर मिल कर पुनः संचालन का विषय रखते हुए युवा किसान नेता गिर्राज गौतम ने कहा कि अब समय आ गया है जब सभी जनप्रतिनिधि शुगर मिल के संचालन को लेकर अपनी भूमिका तय करें उन्होंने कहा कि यह किसी राजनीतिक दल का नहीं बल्कि क्षेत्र के लाखों किसानों एवं हजारों युवाओं के भविष्य का जुड़ा मामला है साथ ही हमारे पूर्वजों की विरासत है जिसे जीवित रखना हम सभी की जिम्मेदारी है गिर्राज गौतम ने कहा कि चुनाव लडने तक जनप्रतिनिधि किसी दल का हो सकता है परन्तु चुनाव जीतने के बाद वह जनता का जनप्रतिनिधि बन जाता है इसीलिए जब क्षेत्र के विकास एवं किसानों के कल्याण सहित युवाओं के रोजगार की बात आए तो सभी को एक मंच पर आकर शुगर मिल कर पुनः संचालन की बात करनी चाहिए गौतम ने कहा कि अब इस जीवनदायिनी शुगर मिल को केवल चुनावी मुद्दा नहीं बनने दिया जाएगा बल्कि इसे पुनः संचालित करवा कर क्षेत्र के लोगों का जीवन बदलने का कार्य किया जाएगा उन्होंने कहा कि तकनीकी स्तर पर मिल के संचालन को लेकर कार्यवाही लगातार जारी है लेकिन जनता की आवाज सरकार तक पहुंचा कर जन भावनाओं से अवगत करवाया जाएगा जिसका माध्यम पंचायत समिति के सभी सदस्य होंगे उन्होंने सभी सदस्यों से आग्रह किया कि इस जन आंदोलन में सभी अपनी भागीदारी निभाएं साथ ही सर्वसम्मति से किए गए निर्णय पर सभी का आभार भी व्यक्त किया इस अवसर पर वरिष्ठ किसान नेता सूरजमल नागर, भंवर लाल चौधरी, वार्ड पंच देवी शंकर परमार, लोकेश गौतम, रामावतार मीणा, मनीष राठौड़,नाथूलाल, भंवर लाल, सुनील शर्मा, परमानंद बैरवा, विष्णु कुशवाहा सहित कई किसान एवं युवा साथी उपस्थित रहे।

बाइट : गिर्राज गौतम युवा किसान नेता