संवाददाता शिवकुमार शर्मा
बूंदी |
बूंदी जिले के हिण्डोली थाना क्षेत्र के तालाब एनएच 52 बूंदी जिला कारागृह का है मामला
जिले के हिंडोली क्षेत्र में शनिवार सुबह के समय एक मन-बुद्धि युवक ने हिण्डोली प्रशासन की बड़ी परेड करवादी, जानकारी के अनुसार तालाब गांव एनएच 52 पर स्थित बून्दी जिला कारागृह के सामने विद्युत लाइन 33 केवी के टावर पर चढ़कर बड़ौदिया निवासी एक युवक ने परेड करवाई है। जिसकी सूचना मिलने पर हिण्डोली एसडीएम मुकेश कुमार चौधरी, हिण्डोली डीएसपी श्याम सुन्दर विश्नोई, हिण्डोली थाना प्रभारी मुकेश कुमार मीणा सहित पुलिस जवान मोके पर पहुंचे और उसको बड़ी सूझबूझ के साथ मंदबुद्धि को निचे उतार कर हिण्डोली थाने लाकर परिजनों को सूचना दी, तो वहीं पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गुलाब पिता नारायण जाति माली उम्र 26 निवासी ग्राम गणेश जी का झोपड़ा बड़ोदिया ,हिण्डोली थाने लेकर आए, जहां पर परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया। युवक चढ़ने की सूचना बिजली विभाग को दे दी गई थी, लेकिन काफी देर बाद सप्लाई बंद की गई। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना था कि युवक ने तार तो तोड़ने का भी प्रयास किया था। गनीमत रही की सही समय पर विधुत सप्लाई बंद होने की वजह से कोई हादसा नहीं हुआ।