संवादाता शिवकुमार शर्मा
कोटा|
कार्यवाही नहीं होने पर परिजन चाहेंगे तो हर हद तक लड़ेंगे:गुंजल
रामपुरा क्षेत्र में 14 वर्षीय बालिका की संदिग्ध मौत के बाद रामपुरा कोतवाली पर चल रहा धरना परिजनों व प्रशासन की सहमति के बाद समाप्त कर दिया गया। धरना स्थल पर पूर्व विधायक प्रहलाद गुंजल ने कहाँ की इस जघन्य अपराध को लेकर शहर में भारी गुस्सा हैं। हर कोई चाह रहा है कि अपराधी शीघ्र पकड़ा जाना चाहिए।
गुंजल ने कहा कि पुलिस अपना प्रयास कर रही हैं। प्रशासन व परिजनों की सहमति से धरना समाप्त किया जा रहा है यदि जल्द कोई ठोस कार्यवाही नहीं की गई व परिजन चाहेंगे तो हम हर हद तक जाकर लड़ने को तैयार है।