भारत में कोरोना के प्रतिदिन मामलों में आया उछाल, 13091 नये संक्रमणों के साथ 340 मौतें

जयपुर। भारत में कोरोना के मामलों में गुरूवार को मामूली सी बढोत्तरी देखी गई है। नये संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 13091 पहुंच गई। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के द्वारा जारी किये गये आंकड़ों के अनुसार, यह बुधवार की तुलना में नये केसों में 14.17% की वृद्धि हुई, जब देश में 24 घंटे की अवधि में 11,466 मामले दर्ज किए गए थे। स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों से पता चलता है कि कुल संक्रमणों की संख्या बढ़कर पूरे देश में 3,44,01,670 हो गई है।
हालांकि दैनिक मृत्यु की संख्या में मामूली गिरावट देखी गई। पिछले 24 घंटों में 340 लोगों की कोरोना से मौत हो गई। 340 को मिलाकर अब कोरोना से मरने वालों की संख्या अब 462,189 है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने आगे कहा कि भारत में सक्रिय कोविड -19 मामलों की संख्या में गिरावट देखी गई और अब यह 138,556 है, जो पिछले 266 दिनों में सबसे कम है। वर्तमान में, सक्रिय मामले देश के कुल सकारात्मक मामलों का 0.40 प्रतिशत हैं। यह मार्च 2020 के बाद का सबसे निचला स्तर है।

रिकवरी की बात करें तो पिछले 24 घंटों में 13,878 लोग संक्रमण से ठीक हुए इस प्रकार कुलमिलाकर कोरोना से अब तक ठीक होने वालों की कुल संख्या 3,37,87,047 हो गई है। भारत की रिकवरी रेट अब 98.25% है।
वहीं भारत में अब तक कोरोना टेस्ट 61.99 करोड़ हो चुके हैं। जिनमें से एक ही दिन में 11,89,470 परीक्षण किए गए।
स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार टीकाकरण बुधवार शाम तक कुल संख्या 110 करोड़ (1,10,23,34,225) से ऊपर पहुंच गई है।