इस गुर्जर नेता ने Rahul Gandhi को दी चेतावनी, बोले Sachin Pailot को बनाये मुख्यमंत्री

जयपुर। राहुल गांधी के नेतृत्व वाली भारत जोडो यात्रा राजस्थान पहुंचने वाली है। फिलहाल यात्रा मध्यप्रदेश पहुंच हैं जहां आज सचिन पायलट बुरहानपुर में राहुल गांधी के साथ इस यात्रा में शामिल होंगे। उनकी भारत जोड़ो यात्रा के पार्टी शासित राजस्थान पहुंचने से ठीक पहले, राहुल गांधी को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और उनके प्रतिद्वंद्वी सचिन पायलट के बीच राज्य में अनसुलझे झगड़े की याद दिलाई गई है।
अब गुर्जर समुदाय के एक नेता और गुजर्र आरक्षण समीति के अध्यक्ष विजय बैंसला ने राहुल गांधी को अल्टीमेटम दिया है कि यात्रा के राजस्थान में आने से पहले उनकी मांगे पूरी करें जिनमें एक मांग सचिन पायलट को मुख्यमंत्री बनाने की भी है।

एक प्रमुख विजय सिंह बैंसला ने कहा, "मौजूदा कांग्रेस सरकार के चार साल पूरे हो गए हैं और एक साल बचा है। अब सचिन पायलट को मुख्यमंत्री बनाया जाना चाहिए। अगर ऐसा होता है, तो आपका (राहुल गांधी) स्वागत है। अगर ऐसा नहीं होता है तो हम विरोध करेंगे।"
मींडिया से बात करते हुए बैंसला ने कहा कि उनके पास कोई विकल्प नहीं था, यह देखते हुए कि वर्तमान मुख्यमंत्री 2019 में किए गए समझौते को क्रियान्वित नहीं कर रहे हैं। उन्होनें कहा कि "एक गुर्जर मुख्यमंत्री की अनुपस्थिति में पूरा समुदाय पीड़ित है।" बैंसला ने कहा कि 2019 और 2020 में कई मुद्दों पर कांग्रेस सरकार के साथ समुदाय का समझौता नहीं किया गया था। उन्होंने कहा, "ऐसा नहीं है कि हम यात्रा को रोकने की धमकी दे रहे हैं, बल्कि यह राजस्थान सरकार है जो हमारी मांगों को पूरा नहीं कर हमें यह कदम उठाने के लिए मजबूर कर रही है।"