शिवकुमार शर्मा
बूंदी |
बूंदी विधानसभा के तालेड़ा ब्लॉक मुख्यालय पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हजारों की संख्या में एकत्रित होकर प्रदेश उपाध्यक्ष व पूर्व मंत्री हरिमोहन शर्मा का जमकर विरोध प्रदर्शन किया एक रैली के रूप कार्यकर्ताओ ने तालेड़ा कस्बे में अकतासा चौराहे पर एकत्रित होकर पूरे कस्बे में विशाल आक्रोश रैली निकाली जो कार्यकर्ताओं के बीच प्रदेश उपाध्यक्ष हरिमोहन शर्मा के खिलाफ रोष को प्रकट करता है पाटन चौराहे पर पुतला दहन कर उग्र नारेबाजी की
इस दौरान कार्यकर्ताओं ने हरिमोहन शर्मा चोर है, हरिमोहन शर्मा मुर्दाबाद, हरिमोहन शर्मा को बर्खास्त करो - जैसे उग्र नारेबाजी की जिले के तमाम कार्यकर्ताओं ने प्रदेश उपाध्यक्ष हरिमोहन शर्मा को पद से निष्कासित करने के लिए राजस्थान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के नाम ज्ञापन एसडीम कार्यालय पर एसडीएम कमल मीणा को ज्ञापन सौंपा,
ज्ञापन में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का का कहना है कि प्रदेश उपाध्यक्ष हरिमोहन शर्मा ने बूंदी जिले में भ्रष्टाचार को खुलेआम पनपा रखा है जो कांग्रेस की छवि को धूमिल करता है प्रदेश कांग्रेस को जल्द से जल्द इस मसले को हल कर देना चाहिए वह प्रदेश उपाध्यक्ष हरिमोहन शर्मा को पद से निष्कासित किया जाना चाहिए प्रदर्शन व पुतला दहन के दौरान जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष शहाबुद्दीन जेड, सरपंच संघ जिलाध्यक्ष आनंदी लाल मीणा, किसान संघर्ष समिति जिलाअध्यक्ष संदीप पुरोहित, तालेड़ा ब्लॉक सरपंच संघ अध्यक्ष राधेश्याम मेजर ,युवा नेता जावेद जेड, बूंदी सरपंच संघ जिला अध्यक्ष सुरेश मीणा, यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष हरीश मीणा, व्यापार संघ जिला अध्यक्ष परमेश्वर झंवर, पूर्व मनोनीत पार्षद गोविंद गुजर्र, छात्रसंघ अध्यक्ष कैलाश गुर्जर, पार्षद प्रत्याशी भूपेंद्र सिंह नरूका, लालपुरा सरपंच प्रतिनिधि श्याम लाल गुर्जर, लोईचा सरपंच रामरतन भील, सुखलाल मीणा बागदा, युवा नेता जितेंद्र सिंह शेखावत, रणजीत गुर्जर, जोगेंद्र चांदना, जोंटी बेरवा, वार्ड पंच सुखचैन सिंह, नोताडा उपसरपंच राम प्रकाश कुशवाहा छात्र फोर्स अध्यक्ष मनराज नेखाड़ी, सुवासा उपसरपंच प्रेम माली, चंद्रभान धाभाई, वार्ड पार्षद लियाकत खलीफा, इमरान देशवाली ,जाकिर जेड, वार्ड पंच तौफीक जेड, सोनू मेघवाल, मनराज खोडवा, युवा नेता राकेश आमली, प्रेम शंकर गुर्जर आदि कांग्रेस कार्यकर्ता मोजूद रहे