बारां। किशनगंज।आगामी 25 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव में मतदान के लिए निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्भय ,भय मुक्त होकर मतदान करने के लिए बुधवार को किशनगंज कस्बे में सेना के जवानों और किशनगंज पुलिस थाने के पुलिस जवानों द्वारा फ्लैग मार्च निकाला गया, फ्लैग मार्ग रानी बडोद से शुरू होकर तहसील कार्यालय ,उपखंड कार्यालय, के सामने से होते हुए किशनगंज बस स्टैंड से कस्बे में होकर गुजरता हुआ निकला, बुधवार को निकले गए फ्लैग मार्च में किशनगंज विधानसभा निर्वाचन अधिकारी अरुण कुमार जैन ,तहसीलदार अभय राज सिंह ,थाना अधिकारी प्रेम बिहारी नागर सहित सेवा के जवान व पुलिस जवान फ्लैग मार्च में शामिल रहे है।