Tonk : खाटूश्यामजी के दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की वैन कंटेनर से भिड़ी, 2 सगे भाई सहित 4 की मौत, तीन घायल

Tonk: राजस्थान में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं, जहां हर दिन तेज रफ्तार के कारण कई लोगों की जान चली जाती है. ताजा मामला जयपुर-कोटा हाईवे पर दिखा जहां एक कार खड़े कंटेनर में जा घुसी जिससे दर्दनाक हादसा हो गया जिसके बाद चालक समेत 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई.

बताया जा रहा है कि सभी मृतक खाटूश्याम दरबार मंदिर से लौट रहे थे, जहां गुरुवार तड़के करीब चार बजे टोंक जिले के गढ़ के पास हादसा हुआ. हादसे के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है, लेकिन समझा जा रहा है कि वैन ड्राइवर को झपकी आने से वह ट्रक में जा घुसी थी। वहीं, घटना के बाद वहां काफी भीड़ जमा हो गई और राहगीरों ने काफी मशक्कत के बाद फंसे लोगों को बाहर निकाला। बता दें कि मरने वालों में एक कपल भी है।
 
वहीं घटना की जानकारी के मुताबिक टोंक जिले के देवली से गुजर रहे नेशनल हाईवे पर देवड़ावास मोड़ के पास वैन ने अपना संतुलन खो दिया और वहां खड़े एक कंटेनर में जा घुसी जिससे वैन वहीं चकनाचूर हो गई. मनीष शर्मा (45), ईशु शर्मा (40), उनकी पत्नी मनीष शर्मा, अमित शर्मा (40), श्याम नगर, देवली, और ड्राइवर रवि (26), निवासी रामसर थाना और नसीराबाद, अजमेर दुर्घटना में मौत हो गई.
 
उधर, घटना की सूचना पाकर नायब देवली सुरेश कुमार पुलिस पदाधिकारी गढ़ व दूनी के साथ मौके पर पहुंचे और भीड़ को हटवाकर शवों को कार से उतरवाया. घटना की जानकारी पुलिस को हुई और घटना सुबह करीब साढ़े चार बजे देवदावास के कृष्णा होटल के पास हुई जहां वाहन में सवार सभी लोग टोंक की तरफ से देवली आ रहे थे. पुलिस ने बताया कि हादसे में तीन लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई और एक घायल व्यक्ति की टोंक अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। उधर सभी लोग खाटू श्याम जी के पास जाकर घर जा रहे थे और गाड़ी में कुल 7 लोग सवार थे.