संवाददाता शिवकुमार शर्मा कोटा होलसेल व्यापार महासंघ हाड़ौती संभाग विजय मार्केट पुरानी सब्जी मंडी एवं पुराने कोटा के सभी होलसेल बाजारों ने निकाला श्रद्धांजलि कैंडल मार्च कोटा के कोतवाली इलाके में नाबालिग छात्रा की हत्या के मामले में शहरवासियों में रोष बढ़ता जा रहा है। वारदात के 4 दिन बाद भी आरोपी का कोई सुराग नहीं लगा है। लोग आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर जगह-जगह धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। बुधवार को परिधि जैन की श्रद्धांजलि स्वरूप एवं कातिल का अभी तक ना पकड़े जाने के कारण होलसेल व्यापार संघ संपूर्ण हाडोती संभाग अध्यक्ष पंकज बागड़ी, विजय मार्केट व्यापार संघ अध्यक्ष सौभाग्य मल जैन, सचिव अजीत जैन, प्रवीण जैन, डिंपल जैन, पुरानी सब्जी मंडी व्यापार संघ अध्यक्ष पवन दुआ, जगदीश बबलानी राजेंद्र मखीजा बजाज खाना प्रदीप भाटिया, रामपुरा बर्तन बाजार महेश गोयल, हेमंत कसेरा, श्याम कसेरा, रवि शर्मा, गोपाल कासांडिया, शिवाजी बाजार हेमंत गर्ग, अग्रसेन बाजार संतोष जैन, महेंद्र काकरिया टिंबर मार्केट, नवीन, होलसेल व्यापार संघ शास्त्री मार्केट से सत्यनारायण बंसल, रमेश पेसवानी, मेघराज पमनानी, अमित हरीरामानी, चिमन जेसवानी, रमेश राय, पारस परख, भोजपुरी कुंड की गली सचिव शिव प्रकाश राठौड़, आर्य समाज रोड रोली जैन आदि अध्यक्षो ने मिलकर बाजार की गलियो में से कैंडल मार्च निकाला व्यापारियो ने प्रदर्शन कर आरोपी टीचर की गिरफ्तारी की मांग की। घटना को लेकर पंकज बागड़ी ने रोष जताते हुए कहा कि वारदात कोटा के लिए कलंक है। आरोपी 4 दिन से फरार है। उन्होंने कहा कि आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाकर कड़ी से कड़ी सजा मिले। तभी कोटा की बेटी को न्याय मिलेगा। वारदात के बाद से ही व्यापारियो में काफी रोष है।