Baran : रूडसेट संस्थान में प्रशिक्षण शिविर समापन समारोह आयोजित

संवाददाता विष्णु भारद्वाज 

 बारां राजस्थान

आत्मनिर्भर बनें - जिला कलक्टर,

बारां, 10 मार्च। जिला कलक्टर नरेन्द्र गुप्ता ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र की बालिकाएं एवं महिलाएं कौशल प्रशिक्षण प्राप्त कर स्वरोजगार के माध्यम से आत्मनिर्भर बन सकती हैं।
जिला कलक्टर शुक्रवार को रूडसेट संस्थान में सिलाई एवं ब्यूटी पार्लर के प्रशिक्षण शिविर के समापन समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होने कहा कि रूडसेट संस्थान मे सिलाई व ब्यूटी पार्लर के प्रशिक्षणार्थी केन्द्र व राज्य सरकार की स्वरोजगार के लिए विभिन्न ऋण योजनाओं का लाभ प्राप्त कर आजीविका का अर्जन कर सकेंगे। साथ ही शिविर मंे प्रशिक्षण से बालिकाओं में कौशल विकास के साथ संवाद एवं आत्मनिर्भरता का विकास भी होगा। पीआरओ विनोद मोलपरिया ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र की बालिकाएं सिलाई व ब्यूटी पार्लर का प्रशिक्षण प्राप्त कर स्वरोजगार के माध्यम से आत्मनिर्भरता की ओर अग्रसर होंगी। रूडसेट संस्थान के जगदीश नागदा ने बताया कि संस्थान में एक माह तक आवासीय सुविधा के साथ बालिकाओं को सिलाई एवं ब्यूटी पार्लर के कोर्स का दक्ष प्रशिक्षकों द्वारा प्रशिक्षण प्रदान किया गया है। प्रशिक्षण के माध्यम से बालिकाओं को स्वरोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। इस मौके पर जिला कलक्टर नरेन्द्र गुप्ता ने प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण पत्र एवं टूलकिट का वितरण किया। प्रशिक्षणार्थी बालिकाओं ने प्रशिक्षण के दौरान अपने अनुभव के संबंध में जानकारी दी। इस अवसर पर रूडसेट संस्थान के प्रशिक्षक, कार्मिक, प्रशिक्षणार्थी बालिकाएं व महिलाएं उपस्थित रहीं।