संवाददाता धर्मेन्द्र सुवालका
हिण्डोली बून्दी |
हिण्डोली । पंचायत समिति स्थित शहीद स्मारक पर सोमवार को पुलवामा आतंकी हमले में शहीद हुए जवानों को कस्बे के युवाओं ने मोमबत्ती जलाकर व पुष्प अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किए।
इस दौरान जमकर पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी की ओर इंकलाब जिंदाबाद के नारे लगाए।
इस दौरान श्री ओम बना टाईगर फोर्स बून्दी जिलाध्यक्ष लखन सिंह पँवार ,विक्रम सिंह हाड़ा , कौशल सिंह हाड़ा ,शुभम सिंह ,सुरेश ,अरुण ,पुष्पेंद्र सिंह ,नारायण, केशव, पंकज राकेश ,ज्ञानदीप, देवकिशन कई करेकर्ता मौजूद रहे।