शहीदों को दी श्रद्धांजलि

अतुल्य संसार
जयपुर ।


8 दिसंबर 2021 को हेलीकॉप्टर दुर्घटना होने से सीडीएस विपिन रावत जी एवं उनकी धर्मपत्नी और 11 जवानों की वीरगति को प्राप्त होने पर आज शहीद स्मारक पर श्रद्धांजलि दी गई।
वार्ड नंबर 110 के भाजपा पार्षद प्रत्याशी के नेतृत्व में वीर शहीदों को याद किया और पुष्पांजलि अर्पित कर क्षश्रद्धांजलि दी। इस मौके पर भवानी पाल मीणा जी एसटी मोर्चा महामंत्री जगतपुरा मंडल, ओमप्रकाश जी जाट, कन्हैया लाल सेन जी, जगदीश चौधरी जी, राजेश बरुटीया जी, सीताराम जलुथरिया जी, मोती सिंह राठौड़ जी, आदि कार्यकर्ताओं ने पुष्प अर्पित कर शहीदों को याद किया श्रद्धांजलि अर्पित की।