शराब ठेके पर मारपीट कर फायर करने के दो आरोपी पिस्टल,कारतूस सहित गिरफ्तार

शराब ठेके पर मारपीट कर फायर करने के दो आरोपी पिस्टल,
कारतूस सहित गिरफ्तार

बारां 20 नवंबर ,पुलिस अधीक्षक बारां कल्याण मल मीना ने बताया कि 18.11.2022 को थाना मांगरोल के ग्राम बोहत में शराब के ठेके पर आये ग्राहक महावीर सुमन के साथ मारपीट कर पेर
में गोली मारने से घायल महावीर सुमन ने राजकीय चिकित्सालय बारां में पर्चा बयान दिया था कि मैं ईट भटटे पर ईट बनाने का काम करता हूँ। 18.11.22 को समय लगभग प्रात 11 बजे मैं
व मुकेश बैरवा निवासी बोहत पुलिस थाना मांगरोल बारां बोहत शराब के ठेके पर शराब लेने गये थे। हम मेरी मोटरसाइकिल से शराब के ठेके पर गये थे। मेने व मुकेश ने शराब के ठेके से देशी
शराब का पव्वा खरीदा और ठेके पर ही शराब पीने लगे। पव्वे की रेट को लेकर मेरे ओर शराब के
ठेके सेल्समेन रघुराज सिंह के मध्य कहासुनी हो गयी तो रघुराज सिंह ने फोन कर शराब ठेकेदार
जीतू बना को बुला लिया। जीतू बना अपनी कार से अन्य दो-तीन लोगो के साथ बोहत ठेके पर
आया। जीतू बना के पास दूनाली जैसी बन्दुक थी। ठेके पर आते ही रघुराज व अन्य 2-3 जनों ने
मेरे साथ डंडो से मारपीट करना शुरु कर दिया तथा जीतू बना ने मुझे जान से मारने की नियत से
बन्दुक से मेरे उपर फायर किया जिससे मेरे बाएं पैर के घुटने के उपर चोट लगी फिर वे सभी
लोग मुझे गाडी मे बिठाने लगे तो मैं अपनी जान बचाकर भागा। मेरे साथी मुकेश वगैरह भी डर के
मारे वहां से भागे। मुझे मांगरोल अस्पताल लेकर गये जहा से मुझे ईलाज हेतु बारां अस्पताल रेफर
कर दिया। मुझे जान से मारने की नियत से जीतू बना, रघुराज सिह व उसके साथियो ने गोली
चला कर व डंडे मार कर मारने की कोशिश की। मेरी मोटरसाइकिल ठेके पर ही रह गयी है।
इत्यादि पर दिनांक 18.11.2022 को थाना मांगरोल पर प्रकरण संख्या 229/2022 धारा 307,34
भादस में दर्ज कर तफ्तीश शुरु की गई ।
टीम का गठन :-
पुलिस अधीक्षक ने घटना की संवेधनशीलता व गम्भीरता को देखते हुए घटना
की गंभीरता को देखते हुए श्री जिनेन्द्र जैन अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के निकटतम सुपरविजन व
श्री तरुणकांत सोमानी वृत्ताधिकारी वृत्त अंता को आवश्यक दिशा निर्देश देकर श्री रामस्वरूप उ.नि.
थानाप्रभारी थाना मांगरोल व जिला साईबर सेल के नेतृत्व में पुलिस टीमें गठित की गई।
खुलासा: पुलिस अधीक्षक बारां द्वारा राजकीय चिकित्सालय बारां में जाकर ईलाज हेतु भर्ती घायल
महावीर सुमन से घटना के संबंध में जानकारी प्राप्त कर घायल की कुशलक्षेम पूछी। गठित टीम
द्वारा अथक प्रयास कर घटना में संलिप्त जितेन्द्र सिंह, दिनेश कुमार मेहरा व घांसीलाल माली को
दिनांक 19.11.2022 को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल कर मुलजिम जितेन्द्र सिंह से वक्त
घटना प्रयुक्त दो नाली बंदूक व घटना में प्रयुक्त कार बरामद कर ली थी तथा मुलजिम दिनेश
कुमार से घटना में प्रयुक्त लट्ठ बरामद कर लिया था । गिरफ्तारशुदा तीनो मुलजिमान जितेन्द्र
सिंह, दिनेश कुमार मेहरा व घासीलाल माली से घटना के संबंध में गहन अनसंधान कर आज
दिनांक को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया है जिनसे गहन अनुसंधान जारी है ।
शराब ठेके पर हुई घटना में संलिप्त मुलजिम हेमंत यादव व रघुराज सिंह घटना के बाद से फ़रार
थे। रघुराज सिंह और हेमंत यादव की तलाश पतारसी लगातार पुलिस द्वारा की जा रही थी ।
दिनांक 19.11.2022 को सूचना मिली कि रघुराज सिंह और हेमंत यादव भागने की फिराक में
भटवाडा चोकी पर बैठे है जिस पर थाना प्रभारी रामस्वरूप मीना मय जाप्ते के भटवाडा चोकी पहुँचें
जहाँ से मुलज़िम रघुराज सिंह और हेमंत यादव को एक देशी पिस्टल मय दो जिंदा कारतूस सहित
गिरफ्तार कर प्रकरण संख्या 230 / 2022 धारा 3/25 (1B) (I) आर्म्स एक्ट में दर्ज किया गया है।
दोनो आरोपीयो से प्राथमिक पुछताछ से जानकारी मिली है कि शराब के धंधे मे ख़तरा रहता है इसलिये हथियार रखते है। दोनो आरोपी अवैध हथियार कहा से लाये थे और कब लाये थे के सम्बंध में गहन तफतीश जारी है। घायल महावीर सुमन का ईलाज न्यू मेडिकल कॉलेज कोटा में चल रहा है।

गिरफ्तार आरोपी :-

  1. हेमंत पुत्र जितेंद्र यादव उम्र 23 साल निवासी गुमानपुरा कोटा शहर
  2. घुराज पुत्र मनोहर सिंह राजपूत उम्र 30 साल निवासी किशनगंज बारा

पुलिस टीम:-

  1. रामस्वरूप मीणा उ.नि. थानाप्रभारी थाना मांगरोल
  2. सत्येन्द्र हैडकानि 277 साईबर सेल बारां
  3. राकेश कानि
    थाना शहर गुमानपुरा कोटा थाना किशोरपुरा कोटा शहर

ब्यूरो चीफ शिव कुमार शर्मा
बारां कोटा संभाग