Udaipur : बेटे की शादी के लिए खरीदारी करने जा रही मां को बस ने रौंदा; मातम में बदलीं खुशियां!
Udaipur: उदयपुर शहर को जोड़ने वाली मुख्य सड़क पर कचहरी जंक्शन के पास सोमवार की दोपहर दर्दनाक हादसा हो गया. यहां बाइक सवार दंपति को रोडवेज ने पीछे से टक्कर मारी दी, जिससे बाइक सवार महिला की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में जिस महिला की मौत हुई है, उसके बेटे की दो दिन बाद ही शादी होने वाली थी।
हादसे के बाद रोडवेज ड्राइवर दहशत में मौके से फरार हो गया। इसकी सूचना मिलने पर नगर के भूपालपुरा थाने की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को महाराणा भूपाल सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया और परिजनों को सूचना दी. हादसे के बाद काफी भीड़ जमा हो गई।
हादसा उस समय हुआ जब भुवना निवासी लोगर दांगी और उसकी पत्नी गन्नी बाई बाइक पर बाजार की तरफ जा रहे थे. उसी दौरान भीलवाड़ा डिपो से आ रही एक रोडवेज बस ने उनकी बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद लोगर रोड की दूसरी तरफ गिर गए, उसे मामूली चोटें आईं, लेकिन उसकी पत्नी गन्नी रोडवेज की चपेट में आ गई। रोडवेज की चपेट में आने से उसकी तत्काल मौत हो गई।
लोगर डांगी ने कहा कि बेटे की शादी है और बाजार में खरीदारी करने जा रहा था। पीछे से पता नहीं कब रोडवेज ने टक्कर मारी और पत्नी के सिर में चोट आई और मेरी जिंदगी खत्म कर दी। हादसे के बाद शहर की सड़कों पर काफी देर तक यातायात ठप रहा। इसके बाद पुलिस ने जाम को खुलवाया और फिर अधिकारी मौके पर पहुंचे। चालक के खिलाफ तहरीर दी गई है। इतने में सभी सदस्य व परिजन शवगृह पहुंचे तो माहौल गमगीन हो गया. शादी समारोह मातम में बदल गया। भूपालपुरा थानाधिकारी हनुवंत सिंह सौढा ने बताया कि हादसे की सूचना मिलने
पर जाब्ता मौके पर पहुंच गया था. अभी मोर्चरी में पोस्टमार्टम किया जा रहा
है.