जयपुर। रूस द्वारा यूक्रेन पर जारी हमलों के बीच यूक्रेन के एक राजदूत ने भारत से मदद की गुहार लगाई है। यूक्रेन के दूत इगोर पोलिखा ने आज सुबह रूस के साथ सशस्त्र संघर्ष शुरू होने के बाद भारत के तत्काल हस्तक्षेप की मांग करते हुए कहा, "भारत एक बहुत प्रभावशाली वैश्विक खिलाड़ी है … हम भारत की और मजबूत आवाज की मांग रहे हैं"।
पोलीखा ने कहा कि प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी "सबसे शक्तिशाली, सम्मानित" विश्व नेताओं में से एक हैं। भारत के "रूस के साथ आपके एक विशेषाधिकार प्राप्त, रणनीतिक संबंध हैं। अगर मोदी जी पुतिन से बात करते हैं, तो हमें उम्मीद है कि वह जवाब देंगे।"
अपनी लोगों की सुरक्षा के लिए हस्तक्षेप करें भारत
यूक्रेन के राजदूत ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि, " न केलव हमारी सुरक्षा के लिए बल्कि यूक्रेन में बसे 15,000 से अधिक भारतीयों की सुरक्षा के लिए हमें भारत के हस्तक्षेप की आवश्यकता है।"
पोलीखा ने कहा ने कहा, "रूस की सेना ने अभी-अभी हमला करना शुरू कर दिया है। उन्हें अब पुतिन को रोकना चाहिए। यह घोर आक्रामकता का मामला है वे न केवल सैन्य प्रतिष्ठानों पर हमला कर रहे हैं, बल्कि हमें नागरिक हताहत हुए हैं।
पोलिखा ने कहा कि हफ्तों से, उनके राष्ट्रपति "बार-बार रूस के साथ द्विपक्षीय वार्ता के लिए कह रहे हैं, लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। उन्होंने कहा, "हम प्रोटोकॉल स्टेटमेंट नहीं चाहते हैं, हमें पूरी दुनिया के समर्थन की जरूरत है।"
गौरतलब है कि आज सुबह टीवी के माध्यम से युक्रेन पर सैन्य कार्रवाई करने की घोषणा की और इसके बाद रूसी सेना ने यूक्रेन की राजधानी कीवा पर धमाके करने शुरू कर दिये। यूक्रेन का दावा है कि उनकी सेना ने रूस के 50 सैनिक मार गिराये हैं। वहीं, रूस ने दावा किया उन्होनें यूक्रेन के एयरबेस को उड़ा दिया है।