Baran : निर्माणाधीन जैन तीर्थ का उर्मिला भाया ने लिया जायजा,निर्माण एजेन्सियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश

संवाददाता विष्णु भारद्वाज

बारां कोटा संभाग
                                      
बारां 18 फरवरी। कोटा-बारां राष्ट्रीय राजमार्ग 27 के निकट ग्राम बमूलिया में निर्माणाधीन श्री जय त्रिभुवन विमल विहार तीर्थधाम पर वर्तमान में निर्माण कार्य बडी गति के साथ चल रहे है। जिला प्रमुख उर्मिला जैन भाया द्वारा शनिवार को श्रीमद् भागवत कथा कार्यक्रम से निवृत्त होने के उपरान्त निर्माणाधीन जैन मंदिर के निर्माण कार्यो का जायजा लिया गया।
ट्रस्ट अध्यक्ष एवं जिला प्रमुख श्रीमती उर्मिला जैन भाया ने बताया कि इस निर्माणाधीन तीर्थ पर आगामी 25 मई 2023 को धूमधाम एवं विधि विधान के साथ प्रतिष्ठा कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। उन्होनें बताया कि राज्य के खान एवं गोपालन मंत्री प्रमोद जैन भाया का यह सपना था कि बारां की पुण्य धरा पर एक ऐसा भव्य जैन तीर्थस्थल बने जहां पर सम्पूर्ण भारत देश से जैन धर्मावलम्बी धार्मिक लाभ प्राप्त करने के लिए पहुंचे। इसके लिए राष्ट्रीय राजमार्ग पर इस भव्य एवं विशाल जैन तीर्थस्थल का निर्माण करवाया जा रहा है तथा मंत्री प्रमोद भाया का यह सपना अतिशीघ्र ही पूर्ण होने जा रहा है।
श्रीमती भाया ने कहा कि तीर्थ स्थल निर्माण कार्य के प्रेरणास्त्रोत राज्य के खान एवं गोपालन मंत्री प्रमोद जैन भाया की प्रेरणा से श्री गुणवर्धन शंखेश्वर पाश्र्वनाथ जैन श्वेताम्बर तीर्थ ट्रस्ट के कोटा-बारां रोड पर ग्राम बमूलिया में स्थित श्री जय त्रिभुवन विमल विहार तीर्थधाम पर विभिन्न निर्माण कार्य वर्तमान में पूर्ण गति के साथ चल रहे है तथा यहां पर आगामी 25 मई को भव्य प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस भव्य प्राण प्रतिष्ठा धार्मिक कार्यक्रम में जैन संतो सहित देश के विभिन्न हिस्सों से बड़ी संख्या में समाज बंधु भाग लेंगे। 
10 से 16 फरवरी तक श्रीबड़ां बालाजीधाम पर चल रही श्रीमद् भागवत कथा कार्यक्रम की व्यस्तता से निवृत्त होने के उपरान्त ट्रस्ट अध्यक्ष श्रीमती उर्मिला भाया द्वारा निर्माणाधीन जैन तीर्थ स्थल पर पहुंचकर निर्माण कार्याे का जायजा लिया गया। इस दौरान श्रीमती भाया द्वारा मंदिर निर्माण का कार्य कर रही विभिन्न एजेन्सियों के पदाधिकारियों एवं कारीगरों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।