बूंदी 9 मई। बूंदी विधानसभा की ग्राम पंचायत गणेशपुरा व बल्लोप में राजस्थान सरकार द्वारा महंगाई राहत कैंप एवं प्रशासन गांव के संग अभियान 2023 आयोजित किया गया, जिसमें राजस्थान राज्य मेला प्राधिकरण के सदस्य एवं राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व सचिव भरत शर्मा ने महंगाई राहत कैंप मे पहुंचकर निरीक्षण किया व शिविर स्थल पर व्यवस्थाओं का जायजा लिया, साथ ही राजस्थान सरकार की योजनाओं के लाभार्थियो को गारंटी कार्ड वितरण किए।
शिविर में 23 विभागों के कर्मचारी, आधिकारी उपस्थित थे, जो शिविर में आने वाले लोगों की समस्याओं का निराकरण करने एवम् पंजीयन करवाने में मदद कर रहे थे, गारंटी कार्ड पाकर लाभार्थी बहुत खुश नजर आ रहे थे और राजस्थान के जननायक मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की प्रशंसा करते नजर आए।
राजस्थान सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने एवं महंगाई से आमजन को राहत देने के लिए राजस्थान की प्रत्येक ग्राम पंचायत स्तर एवम् नगर निकायों के प्रत्येक वार्ड स्तर पर 24 अप्रैल से 30 जून तक राजस्थान सरकार द्वारा महंगाई राहत कैंप आयोजित किए जा रहे हैं, जिसमें सरकार द्वारा 10 योजनाओं के माध्यम से राजस्थान की आम जनता को राहत व छूट प्रदान की जा रही है, ताकि आमजन को सीधा लाभ प्राप्त हो सके, कोई भी पात्र व्यक्ति राहत योजनाओं से वंचित न रहे।
युवा कांग्रेस के पूर्व जिला महासचिव एडवोकेट पंकज रॉयल ने बताया कि इस दौरान गणेशपुरा महंगाई राहत कैंप में भरत शर्मा के साथ भारत यात्री एवं कांग्रेसी नेता पंडित दीपक शर्मा, कांग्रेस नेता राजमल गुर्जर, गणेशपुरा उपसरपंच श्रवण लाल भील, धन्नालाल भील, नाथूलाल भील, चंदूलाल भील एवं ग्राम पंचायत बल्लोप में लगाए गए महंगाई राहत कैंप में चंद्र प्रकाश मीणा, नंदलाल प्रजापत, सोनू मीणा, मनीष तिवारी, दीपक पंचोली, गणेश दाधीच आदि साथ रहे।