बूंदी: विश्व हिंदू परिषद बूंदी एवं भारत विकास परिषद नवोदय बूंदी द्वारा देवपुरा में तेजाजी मंदिर से सदर थाने तक परिंडे बांधे

ब्यूरो चीफ़ शिवकुमार शर्मा
बूंदी राजस्थान

बूंदी21मई । 
विश्व हिंदू परिषद के नगर अध्यक्ष कुलदीप वधवा ने बताया की गर्मी का प्रकोप होने की वजह से पक्षी पानी के लिए तरस रहे थे कई पक्षी प्यास के कारण इस भीषण गर्मी में काल के ग्रास बन जाते हैं इस कारण आज विश्व हिंदू परिषद बूंदी और भारत विकास परिषद नवोदय शाखा द्वारा जागरूकता अभियान चलाते हुए सभी से आग्रह करते हुए कहा गया की सभी लोग अपने घर पर परिंडे बांधे जिससे की पक्षियों को पानी मिल सके जिस कारण किसी भी पक्षी की मृत्यु न हो
  परिंडे बांधने वालों में विश्व हिंदू परिषद के उपाध्यक्ष पं.संदीप चतुर्वेदी गिरधर गोपाल , निरंजन शर्मा गौ सेवा प्रमुख ,अशोक जैन ,प्रमेंद्र राणावत, प्रवीण माथुर शशि प्रकाश गौत्तम एवम  भारत विकास परिषद् नवोदय बूंदी शाखा के आज उपस्थित सदस्य श्री अजय कुमार यादव संरक्षक,प्रदीप माथुर सचिव, कौशल त्रिवेदी सह  सचिव, नितिन गोयल वित्त सचिव, मुरली मनोहर माथुर, नवल किशोर पारीक, मनीष शर्मा आदि उपस्थित रहे।