लॉन्च से पहले Vivo X70 सीरीज की कीमतें लीक हुई, जानें संभावित फीचर्स

जयपुर। चीनी स्मार्टफोन निर्माता वीवो जल्द ही भारत में अपनी नई प्रीमियम स्मार्टफोन सीरीज को लॉन्च कर सकता है। यह सीरीज वीवो वीवो एक्स70 सीरीज होगी जिसमें तीन स्मार्टफोन देखने को मिल सकते हैं। इन तीन मॉडल्स में वीवो एक्स 70 प्रो+, वीवो एक्स 70 प्रो, और वीवो एक्स 70 हो सकते हैं। इस स्मार्टफोन सीरीज को भारत में सितंबर में लॉन्च किया जा सकता है। लॉन्च से पहले इस सीरीज की संभावित कीमत लीक हो गई है।
भारत में Vivo X70 सीरीज की संभावित कीमत
91Mobiles की एक रिपोर्ट के मुताबिक इस सीरीज के टॉप मॉडल वीवो एक्स 70 प्रो+ की कीमत लगभग 70,000 रूपये हो सकती है। वहीं दूसरे मॉडल कि वीवो X70 प्रो की कीमत 50,000 रूपये होगी। वहीं वीवो एक्स70 की कीमत की पुष्टि नहीं की गई है।
बता दें कि फिलहाल वीवो ने अभी तक इसके बारे में आधिकारिक घोषणा नहीं की है।
Vivo X70 सीरीज के संभावित फीचर्स
पिछली कईं रिर्पोट्स में इस सीरीज के फीचर्स लीक हुऐ हैं जिनके अनुसार Vivo X70 में 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ फुल-HD+ डिस्प्ले दिया गया था। तीनों मॉडल्स में डिस्प्ले फीचर्स एक समान रहने की संभावना है। वहीं सामने की ओर सेल्फी कैमरे के लिए टॉप पर सेंटर में पंच हॉल कटआउट मौजूद रहेगा। आगामी सीरीज में प्रोससेर की बात करें तो विवो X70 प्रो + को स्नैपड्रैगन 888 SoC से लैस किया जायेगा। यह प्रोसेसर हम पहले विवो X60 प्रो + में भी देख चुके हैं। इसके अलावा अलावा बैटरी और चार्जिंग की बात करें तो वीवो की इस फ्लैगशिप स्मार्टफोन सीरीज में 66W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 4,500mAh की बैटरी देखने को मिल सकती है। कैमरा फीचर्स और स्टोरेज वेरिएंट के बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं दी गई है। फ्लैगशिप स्मार्टफोन सीरीज को देखते हुए हम फोन में 12 जीबी अधिकत रैम और 256 जीबी स्टोरेज की उम्मीद कर सकते हैं।