जयपुर। बॉलीवुड स्टार सलमान खान का एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है जिसमें एक सीआईएसएफ के अधिकारी ने सलमान खान को एयरपोर्ट पर रोका और उनसे दस्तावेज दिखाने का कहा।
दरअसल सलमान खान अपनी आगामी फिल्म टाइगर 3 की शूटिंग करने के लिए विदेश जा रहे थे एयरपोर्ट पर पहुंचने पर वहां के सुरक्षा अधिकारी ने सलमान खान को रोका और अपने दस्तावेज चैक करवाने को कहा। इस दौरान कईं फोटो ग्राफर सलमान से फोटो की गुजारिश कर रहे थे उनको भी सीआईएसएफ के आधिकारी ने पीछे हटने को कहा।
इस वीडियो को सोशल मीडिया पर खूब सारे रिएक्शन मिल रहे हैं। इंस्टाग्राम पर एक यूजर ने कमेंट किया, "यूनिफॉर्म CISF की ताकत" वहीं नेटिज़न्स ने अधिकारी की कर्तव्य की भावना की सराहना की।
बता दें कि फिल्म टाइगर 3 की शूटिंग के लिए देश छोड़ रहे हैं, जिसमें कैटरीना कैफ और इमरान हाशमी भी हैं। टाइगर 3 की शूटिंग ऑस्ट्रिया और तुर्की में होने वाली है। टीम टाइगर 18 अगस्त को जा चुकी है।
मनीष के नेतृत्व में निर्देशन टीम ने इस शेड्यूल के लिए महीनों तक तैयारी की है। वहीं टाइगर 3 के अलावा, सलमान को एंटीम: द फाइनल ट्रुथ की रिलीज का भी इंतजार है। महेश मांजरेकर के निर्देशन में बनी इस फिल्म में आयुष शर्मा भी हैं। सलमान को आखिरी बार राधे में देखा गया था जो सिनेमाघरों और पे-पर-व्यू प्लेटफॉर्म ZEEPlex में रिलीज़ हुई थी। इसके अलावा सलमान कलर्स टीवी के रियलिटी शो बिग बॉस के अगले सीजन की मेजबानी करने वाले हैं, जो सितंबर के अंत तक शुरू होगा।