Baran : शांति व सद्भाव से मनाएंगे त्याैंहार, जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित

संवाददाता विष्णु भारद्वाज
बारां राजस्थान

बारां, 2 मार्च। जिला कलक्टर नरेन्द्र गुप्ता एवं पुलिस अधीक्षक राजकुमार चौधरी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक मिनी सचिवालय सभागार में आयोजित हुई। बैठक में आगामी होली पर्व एवं अन्य त्याैंहारों के अवसर पर आपसी सौहार्द्ध व शांति बनाए रखते हुए त्याैंहारों को हर्ष व उत्साह से मनाने संबंधी चर्चा हुई एवं शांति समिति के सदस्यों सेे सुझाव आमंत्रित किए गए।
जिला कलक्टर नरेन्द्र गुप्ता ने कहा कि बारां जिला आपसी भाईचारे व मेल-मिलाप की मिसाल रहा है जिले में सभी धर्म साम्प्रदायिक सौहार्द्ध के साथ एक दूसरे के पर्व का सम्मान करते हुए बधाई देते हैं और मिलकर त्यौंहार मनाते आये हैं। भाईचारे व आपसी सद्भाव के इस वातावरण को आगे भी कायम रखा जाना चाहिए। पुलिस अधीक्षक राजकुमार चौधरी ने कहा कि त्यौंहारों के दौरान कुछ असामाजिक तत्व सक्रिय होकर कानून व शांति व्यवस्था को प्रभावित करने का प्रयास करते है, शांति समिति के सदस्य इन असामाजिक तत्वों के संबंध में संबंधित पुलिस थाना एवं पुलिस कंट्रोल रूम को सूचित करें जिससे इन लोगों को पाबंद किया जा सके। उन्होंने कहा कि जिले का इतिहास शांति व सौहार्द्ध का रहा है जिसे कायम रखा जाना चाहिए।
बैठक में शांति समिति के सदस्यों ने कहा कि जिले में शांति व सौहार्द्ध का वातावरण है एवं सभी लोग एक दूसरे के त्यौंहारों में शामिल होते हैं। होली व अन्य पर्वों के अवसर पर पुलिस की भूमिका महत्वपूर्ण हो जाती है अतः गष्त में बढ़ोतरीे, संदिग्ध गतिविधियों वाले व्यक्तियों को पाबंद किया जाना चाहिए। शांति समिति के सदस्यों ने मीट मार्केट सहित कुछ स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस जाब्ता लगाने का सुझाव भी दिया। एडीएम एसएन आमेटा ने होली पर्व के दौरान कैमिकल युक्त रंग व गुलाल विक्रय करने वालों पर नियमानुसार कार्यवाही करने की बात कही। बैठक में नगर परिषद को त्यौंहारों के अवसर पर सफाई व स्वच्छता रखने संबंधी निर्देष भी दिए गए। इस अवसर पर समस्त उपखण्ड अधिकारी, जिला स्तरीय अधिकारी, शांति समिति के सदस्य उपस्थित रहे।