मगरमच्छ नालों के सहारे कॉलोनियों में, लोगों की जान सांसत में, कांग्रेस नेताओं से मदद की गुहार

संवादाता शिवकुमार शर्मा
कोटा |

लाडपुरा विधानसभा क्षेत्र की आदर्श नगर विस्तार एवं आस्था नगर वार्ड नंबर 16 कोटा दक्षिण के निवासीगण नाला कॉलोनी में से आए दिन मगरमच्छों के निकलने से असुरक्षित महसूस कर रहे हैं इसको लेकर कांग्रेस नेताओं से गुहार लगाकर समस्या से निजात दिलाने की मांग की है।

आदर्श नगर एवं आस्था नगर वार्ड नंबर 16 कोटा दक्षिण के निवासी गणों ने उपभोक्ता कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष विजय पंडित व प्रदेश महासचिव राकेश दाधीच से मिले तथा बताया कि देवली अरब का नाला कॉलोनी के बीच में से होकर गुजर रहा है इस नाले में बड़े-बड़े मगरमच्छ आए दिन नजर आते हैं और कभी-कभी तो मगरमच्छ नाले से बाहर कॉलोनी में भी आ जाते हैं कुछ समय पूर्व भी एक वृद्ध महिला को मगरमच्छ ने दबोच लिया था जिससे उनके हाथ में चोट आई थी। किसी दिन यह मगरमच्छ बच्चों या कॉलोनी वासियों को अपना निवाला बना सकते हैं सभी को हमेशा यह डर बना रहता है कि कोई अप्रिय घटना घटित ना हो जाए ।
सभी कॉलोनी वासियों ने जल्द से जल्द इस समस्या को समाप्त करने की मांग की इस समस्या के संदर्भ में कांग्रेस नेता अमित धारीवाल को भी अवगत कराया जा चुका है व यूआईटी सचिव को भी ज्ञापन दे चुके हैं पर इस समस्या का कोई समाधान नहीं निकला। विजय पंडित ने कॉलोनी वासियों को पूरा आश्वासन दिया कि जल्द से जल्द इस समस्या का निराकरण यूआईटी द्वारा दीवार बनाकर कराया जाएगा।