जयपुर। कांग्रेस की भारत जोडो यात्रा इन दिनों मध्यप्रदेश में हैं। राहुल गांधी ने इस दौरान एमपी में एक विशाल सभा को संबोधित किया जहां उन्होने इशारों ही ईशारों में उनके पुराने दोस्त रहे ज्योतिराधित्य सिंधिया पर निशाना साधा और उन्हें भ्रष्ट बताया। राहुल गांधी ने कहा, मध्यप्रदेश में कांग्रेस की सरकार थी लेकिन 20 25 भ्रष्ट विधायकों को बीजेपी ने खरीद लिया और सरकार बना ली। राहुल गांधी अपने संबोधन में सत्तारूढ पार्टी बीजेपी पर निशाना साध रहे थे।
राहुल कहा, हमने भारत जोडो यात्रा इसलिए शुरू की क्योंकि हमारे लिए सब लोकतांत्रिक रास्ते बंद हो चुके थे। उन्होनें कहा लोकसभा बंद, प्रेस का रास्ता बंद एवं अन्य संस्थाओं में बीजपी आरएसएस वालों ने अपने अपने लोग भर रखे हैं, न्यायपालिका पर दबाव बना रखा है। उन्हानें कहा कि, अब कोई रास्ता नहीं है, सडक पर उतरों, जनता से गले लगों, किसानों की बात सुनों, छोटे व्यपारियों की बात सुनों और सीधे उनसे जुड जाओ।
सोचा नहीं था इनता प्यार मिलेगा
राहुल गांधी ने कहा कि भारत जोडो यात्रा जितना प्यार और सपोर्ट मिल रहा है उतना हमने सोचा भी नहीं था। कर्नाटक, तमिलनाडू, महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश में जो प्यार मिला उतना हमने सोचा भी नहीं था। उन्होने कहा कि मैं थकता नहीं हूं। 2000 किलोमीटर पैदल चल चुका हूं। मैं जितना तेज सुबह 6 बजे चलता हूं उससे ज्यादा तेज शाम को 8 बजे बाद चलता हूं।।