Bundi: धरना स्थल पर महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं ने रंगोली बनाकर अपनी मांगों को प्रदर्शित किया

ब्यूरो चीफ़ शिवकुमार शर्मा

बूंदी राजस्थान

एलएचवी एएनएम का धरना बुधवार को दसवें दिन भी जारी रहा 

बून्दी 10 मई। हायर सेकेंडरी स्कूल के बाहर चल रहा एलएचवी एएनएम का धरना बुधवार को दसवें दिन भी जारी रहा । जिला अध्यक्ष सोनाली गुप्ता ने बताया कि धरने पर सभी महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं ने 3600 ग्रेड पे ,  पदनाम परिवर्तन  1480 उप स्वास्थ्य केंद्र की वित्तीय स्वीकृति जारी करने , पदोन्नति व सर्विस रूल में योग्यता 12वीं पास करने की मांग को लेकर बुधवार को धरना स्थल पर महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं ने रंगोली बनाकर अपनी मांगों को प्रदर्शित किया । महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए रोष जताया ।  जिला अध्यक्ष गुप्ता ने बताया कि राज्य सरकार के मुख्यमंत्री  महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं की मांगे पूरी करें । उन्होंने बताया कि जब तक हमारी मांगे पूरी नहीं हो जाती तब तक यह धरना निरंतर जारी रहेगा । उन्होंने बताया कि 1 मई से धरना प्रदेश के सब जिलों पर चल रहा है ।   इस मौके पर जिला महामंत्री शबनम आरा , अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ संरक्षक पुरुषोत्तम लाल पारीक , जिला अध्यक्ष सत्यवान शर्मा , राजकरन्त मीणा , कंचन वर्मा अंजू शर्मा ,   भगवती सुमन, भूली मीणा , राजेश लता , नीमा पटवा, निशा मीणा,जमीला बानो, कौशल्या कुमारी ,सुमित्रा मेहरा, रमा बैरागी ,पिंकी मीणा महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता मौजूद रही ।