विश्व इलेक्ट्रोपैथी दिवस व मैटी जयन्ती महोत्सव मनाया

-मैटी की झाँकी सजाई


शाहपुरा न्यूज -  विश्व इलेक्ट्रोपैथी दिवस पर गुरूवार त्रिवेणी धाम में डाक्टर कमलेश कश्यप की अध्यक्षता में इलेक्ट्रोपैथी के जनक मैटी की 214 वीं   जयंती धूमधाम से मनाई गई। गया। इस दौरान डाक्टर कश्यप ने इलेक्ट्रॉपैथी की जानकारी देते हुए बताया कि इलेक्ट्रॉपैथी एक नयी चिकित्सा पद्धति है।  इलेक्ट्रापैथी चिकित्सा पद्धति में पेड़ पौधों के रस से बनी दवाओं से ईलाज होता है।

इससे बीमारी का जड़ से ईलाज होता है और शरीर पर कोई भी नुकसान नही होता है। इलेक्ट्रापैथी में असाध्य रोग जैसे कैन्सर, शुगर, बी पी, टीबी, गाँठ, पथरी, मोटापा, दमा सहित सभी रोगों का ईलाज किया जाता है। सभी रोगों के ईलाज के लिए त्रिवेणी धाम में स्थित सैनी धर्मशाला के बाबा नारायणदास इलेक्ट्रॉपैथी चिकित्सालय केन्द्र पर आकर उपचार और परामर्श ले सकते है। इस दौरान इलेक्ट्रॉपैथी के जनक मैटी की फूलों से झाँकी सजाकर जयन्ती महोत्सव मनाया गया। इस मौके पर कई लोग उपस्थित थे।